Loading...

कु. अक्षरा ने जन्मदिन पर रिक्शा चालको को किए कम्बल वितरित



आमगाव। कहते हैं परोपकार की भावना यदि मन में हो तो इंसान किसी भी तरीके से दया के भाव मन में लाकर समाज कार्य में लग जाता है। इसी की मिसाल राजेश सातूनकर की पुत्री कुमारी अक्षरा ने अपनी इच्छा शक्ति से हम सभी को एक नई प्रेरणा दे जाती है। जो पिछले कई वर्षों से अपना जन्मदिन की पार्टियों में फिजूल खर्च ना करते हुए गरीबों के जरूरत की वस्तुओं पर खर्च करने की प्रेरणा अपनाई हुई है। 

प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कु. अक्षरा राजेश सातूनकर के जन्मदिन निमित्त उनके परिवार द्वारा प्रायोजित जरूरतमंद समस्त रिक्शा चालको को समता फुट वैयर मे कम्बल, मौजे एवँ कुछ महिलाओ को साडी वितरित कर जन्मदिन मनाया। 

इस अवसर पर महाराष्ट्र पत्रकार संघ के विदर्भ अध्यक्ष व आमगाव तालुका मराठी पत्रकार संघ अध्यक्ष भोला गुप्ता, राजेश सातूनकर, भरत राने, प्रवीण येवले, जितेन्द्र पटले उपस्थित थे, सभी मे हर्ष व्याप्त था।

सामाजिक 3389223530783901299
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list