Loading...

विप्र फाउण्डेशन एवं परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ का संयुक्त उपक्रम



नागपुर। विप्र फाउण्डेशन नागपुर इकाई एवं परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ के ओर से हल्दी कुमकुम एंव भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस आयोजन का उद्देश्य विप्र समाज के सभी शाखाओं की महिलाओं को एक मंच लाना है। 

कार्यक्रम की प्रमुख अतिथियों में श्रीमती कांचन ताई गडकरी, श्रीमती आशा दयाशंकर तिवारी, श्रीमती आभा बिजू पांडे, श्रीमती ज्योती संजय पालीवाल ने अपने विचार रखे। अपने संदेश में कांचन ताई गडकरी ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देकर आयोजन की भुरी भुरी प्रशंसा की। 

आशा दयाशंकर तिवारी ने हल्दी कुमकुम एंव मकर संक्रांति के महत्व की विस्तृत रूप से जानकारी युवा वर्ग को दि। अपने संबोधन में नगरसेविका आभा पांडे ने महिला सशक्तिकरण को आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत बताया। 

इस अवसर पर विप्र महिलाओं के लिए अनेकों आयोजन के गये जिसमें पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगीता, उखाने प्रतियोगीता, पुजा थाली सजावट प्रतियोगीता में माता बहनों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगीता में जीतने वाले प्रतिभागियों को उपहार दिये गये । 

प्रतियोगिता के विजेता की घोषणा रेणुका शर्मा, डॉ लिली मिश्रा, रेखा चतुर्वेदी, साधना योगेश जोशी, संगीता गिरीश पुरोहित, रश्मि हेमंत शर्मा,गायत्री शर्मा द्वारा दिये गये फैसले से कीया गया। आयोजन के सफल बनाने के लिए विणा शर्मा, प्रियंका तिवारी,कल्पना शर्मा, दिप्ती शर्मा, आरती शर्मा, रजनी शर्मा, सुनीता जितेंद्र शर्मा और अंजू मिश्रा ने अथक प्रयास किए।

समाचार 6674911406207715630
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list