Loading...

प्रदेशाध्यक्ष के कार्य सराहनीय : नितीन जाधव




महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ सामाजिक कार्यों में अग्रसर


नागपुर। महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई मंत्रालय के मुख्य संपर्क प्रमुख तथा जनसंपर्क अधिकारी लेखक नितीन जाधव आज नागपुर शहर के रवि भवन में महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के पूर्व विदर्भ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विदर्भ के महासचिव शरद नागदेवे, पूर्व विदर्भ के संगठक आनंद शर्मा, नागपुर शहर कोषाध्यक्ष अनंत जगनिक, शहर कार्यकारिणी सदस्य राहुल नासरे एवं मयूर गांधी उपस्थित थे। संगठन की तरफ से नागपुर आगमन पर नितिन जाधव का सत्कार किया गया। 

चर्चा के दौरान उन्होंने अखबार जगत की अनेक परेशानियों तथा समाचारों के संबंध में वार्तालाप की। उन्होंने बताया कि हमारी संगठनों जनहित के कार्यों को बढ़ावा देते हुए कार्यक्रम करते आ रही है। हमें ज्यादा से ज्यादा लोकोपयोगी योजनाएं एवं जनता की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए समाचारों के माध्यम से जनजागृति करना चाहिए। 

महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष वसंतराव मुंडे के जन्मदिन निमित्त पूरे राज्य में रक्तदान शिविर को भारी प्रतिसाद मिला। करोना काल में रक्त की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार उनके जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।
सम्मान 2680548683921353799
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list