मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया
विश्व सिंधी सेवा संगम की महिलाओं ने उड़ाई पतंगे
तिल के लड्डू से प्रेम और सद्भभाव का दिया संदेश
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का नेतृत्व करने वाले संग़ठन विश्व सिंधी सेवा संगम की महिलाओं की टीम ने बेहद हर्षोल्लास से मकर संक्रांति लोहड़ी पर्व और पतंग उड़ा कर, तिल लड्डू खाकर प्रेम सद्भावना से मनाकर मिसाल कायम की। महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि महाराष्ट्र महिला टीम, विदर्भ महिला टीम, नागपुर शहर महिला टीम, महाराष्ट्र युवा महिला टीम, पूर्व नागपुर महिला टीम, पूर्व नागपुर महिला युवा टीम, सेंट्रल नागपुर महिला टीम, सेंट्रल दक्षिण महिला टीम, उत्तर नागपुर महिला टीम से 100 से ज्यादा बहिनो ने पूर्व नागपुर में हनी अर्जुन कौशल्या कामर्शियल कॉम्पेक्स की छत पर ऐतिहासिक यादगार आयोजन कर सभी को मंत्र मुग्ध किया।
बहनो ने विश्व सिंधी सेवा संगम के लोगो की पर्व का संदेश प्रसारित करने वाली पतंगे उड़ा कर मिसाल कायम की। छोटे बच्चों ने सिंधी में गीत गाकर और अन्य रोचक प्रतियोगिता आयोजित की गयी। सभी बहनो ने सिंधी में नृत्य कर सिंधी संस्कृति को संजाया। सभी बहनो ने एक दूसरे को तिल के लड्डू लाई, और अनेक स्वादिष्ट व्यंजन खिला कर आपस मे गले मिल कर एक दूसरे को बधाई दी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट मीरा भमभवानी महाराष्ट्र अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार और महासचिव, सुनीता जेसवानी, विदर्भ अध्यक्ष श्रीमती कंचन जगयासी, महासचिव लता भागिया, महाराष्ट्र युवा टीम अध्यक्ष रीत रूपानी कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रिचा सुगंध , महासचिव शिल्पा तलरेजा, नागपुर शहर महिला अध्यक्ष सुनीता बजाज महासचिव पूजा मोरयानी पूर्व नागपूर महिला अध्यक्ष अर्चना छाबरिया हितिशा मुलतानी चंदवानी, सेंट्रल नागपुर महिला टीम अध्यक्ष किरण तोतलानी, सेंट्रल दक्षिण नागपुर अध्यक्ष वंदना वटियानी, ने सभी बहिनो को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा 2021 कि यह दिन खुशी का सौगात लाया है।
अब हम पूरा साल बेहद उत्साह से समाज का कार्य करते रहेंगे। सभी टीम ने अध्यक्ष प्रताप मोटवानी का सत्कार किया। मोटवानी ने बहनो को संबोधित कर बहिनो की गतिविधियों पर हर्ष प्रकट कर कहा नागपुर में बहनो की जबरदस्त एक्टिविटी से महाराष्ट्र टीम इस समय पूरे देश मे प्रथम स्थान पर है। पूर्व नागपुर महिला टीम द्वारा अध्यक्ष अर्चना छाबरिया की टीम ने लोहड़ी और लाल लोई को जलाकर विधिवत पूजा अर्चना की गई सभी बहनो ने आरती में शामिल होकर पूरा माहौल आध्यात्मिक बनाया गया सूर्य देवता को सभी की खुशी सम्पन्ता अच्छे स्वास्थ्य और कोरोना से मुक्ति की प्राथर्ना की गई।
ऐतिहासिक यादगार और बेहद सफल कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली बहनो में ऐडवोकेट मीरा भमभवानी, डॉ हिना मुनियार, सुनीता जेसवानी, डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, लीना रुघवानी, कंचन जगयासी, लता भागिया, करिश्मा मोटवानी, साक्षी थारवानी, विद्या बाखरू, जयश्री छाबरानी, मुस्कान ठाकुर, रीत रूपानी, डॉ रिचा सुगंध, शिल्पा तलरेजा, आँचल भोजवानी, मोनिका मोटवानी, कशिश सच्चानी, मंजू कुंगवानी,निशा केवलरमानी, अर्चना छाबरिया, कोमल चंदवानी, हितिशा मुलतानी, कंचन चंदवानी, कोमल चंदवानी, मीत चावला, गीता चावला, दिव्या ग्वालानी, पुनिता आमेसर, मुस्कान थारवानी, वंदना वटियानी, किरण तोतलानी, रिचा वटियानी,अनिता राजपाल, सुनीता बजाज, पूजा मोरयानी, कोमल जगयासी, भावना दयानी, विधी ग्वालानी,,रीत लुल्ला, सोनम ठाकुर, नंदिनी केवलरमानी,भूमि दरयानी, रेशमा, प्रियल तनवानी नेहा भागवानी, रूही मोटवानी, रश्मि मोहनानी, ममता कृशनानी, अंजू जयसिंग, कोमल खंडवानी, चहल चुग, वंशिका, खुशबू, दीक्षा पारवानी, प्रिया आहूजा, विधी सुगंध, सुमन आहूजा, दिव्या हँसराजनी, रमा कृष्णानी, चांदनी हसनी, खुशबू, नंदिनी, प्रियल, रीत, भूमि, रूही, सपना, अरुणा खेमानी, हेमा खुबानी, राजकुमारी केवलरमानी, रोमा हसीजा, वर्षा भावनानी, दिशा केवलरमानी, मानसी और रश्मि छुगानी, सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का रोचकता से संचालन डॉ रिचा सुगंध ने किया आभार डॉ हिना मुनियार और सुनीता जेसवानी ने किया।