Loading...

जीरो माइल फाउंडेशन ने पत्रको का किया वितरण



संक्रांत के पर्व पर सावधानी की अपील

नागपुर। जनहित में कार्य करने वाली संस्था 'जीरो माइल फाउंडेशन' के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने शहर के अनेक स्लम परिसर में सहयोगियों के साथ जाकर जन जागरण वाले पत्रको का वितरण किया।
अनेक बस्तियों में संस्था के पदाधिकारियों ने पतंगों का निशुल्क वितरण करने के साथ पत्रको में दर्शाई गई बातों का उल्लेख भी समझाया, जिनमें प्रमुख बातें निम्नलिखित है। 

• संक्रात पर्व पर सतर्कता बरतते हुए घर से निकले। 

• तेज धारवाले नायलॉन धागे (मंजा) का ना इस्तेमाल करें और ना ही करने दे। 

• यह तेज धार का मंजा आपके लिए, वाहन चालकों के लिए जानलेवा हो सकता है। 

• आकाश में उड़ने वाले मासूम पक्षियों के लिए भी जानलेवा हो सकता है। 

• घर अथवा इमारतों की छत से पतंग उड़ाते समय बच्चों पर अभिभावक रखे ध्यान। 

• वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर तथा गले पर लंबा स्कार्फ लपेटकर ही चलाएं वाहन। 

• सावधानी बरतते हुए मैदानों में उड़ाएं पतंग। 

• सड़क पर कटी हुई पतंग पकड़ने के लिए ना दौड़े। 

• यह दौड़ दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे सकती है। 

जीरो माइल फाउंडेशन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष आनंद शर्मा, कार्याध्यक्ष दीपक लालवानी, सचिव स्मिता माटे, उपाध्यक्ष कृष्णकांत मोहोड़, विद्या शर्मा, डॉ प्रवीण डबली, डॉ तरल नागमोती, ललित पुरोहित, जगदीश व्यास, प्रेमानंद देवतले, शरद नागदेवे, प्रदीप सेंडे, दिनकर वानखेडे सहित अन्य ने मकर संक्रांति का पर्व शांति और सतर्कता के साथ मनाने की अपील किए हैं।

सामाजिक 2523138820840415449
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list