Loading...

महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ की वरोरा कार्यकारिणी घोषित



वरोरा। महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ शाखा वरोरा की १७ जनवरी को हिरालाल लोया कनिष्ठ महाविद्यालय संघ के अध्यक्ष प्रा. वसंत माणुसमारे के अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया था। सभा में संघ के पुर्व विदर्भ प्रांतीय अध्यक्ष महेश पानसे, जिलाध्यक्ष सुनिल बोकडे, सरचिटणीस जीतेंद्र चोरडिया, कोषाध्यक्ष राजु कुकडे उपस्थित थे। 

संघ के चंद्रपुर जिला कार्यकारिणी में प्रा. वसंत माणुसमारे की नियुक्ती होने से माणुसमारे ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र जिलाध्यक्ष सुनिल बोकडे को सभा में सुपूर्द किया है। उसके बाद वरोरा तहसील संघ की नयी कार्यकारिणी गठित कि गयी। 

अध्यक्ष पद पर बाळू भोयर तो सचिव पद पर शाहिद अख्तर की नियुक्ती की गयी। वही कार्याध्यक्ष पद पर जयंत आंबेकर, उपाध्यक्ष पद हरिष के शवानी और प्रविण मुधोळकर, कोषाध्यक्ष प्रदिप कोहपरे, संघटक शाम ठेंगडी, प्रसिद्धी प्रमुख सादिक थैम की निरविरोध नियुक्ती कि गयी। 

इस अवसर पर मार्गदर्शक के रूप में मनोज श्रीवास्तव, सतीश चौहान और सदस्य पद पर प्रा. वसंत माणूसमारे, प्रविण गंधारे, खेमचंद नेरकर, विजय आंबेकर, मनिष भुसारी, राजेंद्र मर्दाने, प्रतीक माणूसमारे, आलेख रटे की एकमत से नियुक्ती की गयी। 

सभा को सफल बनाने के लिए शाम ठेंगडी, हरिष केशवानी, खेमचंद नेरकर, प्रतीक माणूसमारे का सहयोग मिला। सभा में संघ के कैलेंडर का प्रकाशन कर सदस्यों को वितरण किया गया।

नियुक्ति 5201537602670886070
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list