सड़क सुरक्षा संदेश रथ को मिल रहा है अच्छा प्रतिसाद
https://www.zeromilepress.com/2021/01/blog-post_576.html
नागपुर। शहर के जन - जन को यातायात नियमों के बारे में जागृत करने हेतु 'सड़क सुरक्षा संदेश' रथ का शुभारंभ नव वर्ष के उपलक्ष में नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सुभ हस्ते किया गया था। जिससे शहर के नागरिकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी होने पर जागृति आएगी। इस 'सड़क सुरक्षा संदेश' रथ को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
देश में हर वर्ष लगभग 5 लाख दुर्घटनाएं होती है। इसमें डेढ़ लाख से अधिक लोगों की मौत होती है। तीन लाख लोग दुर्घटनाओं में गंभीर जख्मी होते हैं। इन दुर्घटनाओं में सबसे अधिक 18 से 35 वर्ष के युवकों का प्रमाण अधिक है। यह चिंतन का विषय है। बढ़ती दुर्घटनाओं की संख्या को देखते हुए नागरिक को में यातायात नियमों का प्रचार व प्रसार करना बहुत अधिक आवश्यक है।
दीपक एजेंसीज के संचालक दीपक लालवानी लगातार पिछले 20 वर्षों से नागपुर शहर में यातायात नियमों के बारे में जागृति लाने हेतु सामाजिक कार्य कर रहे हैं।