Loading...

राकांपा पश्चिम नागपुर के सदस्यों की बैठक संपन्न



छावनी वार्ड में खेलकूद समस्या से कराया अवगत

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पश्चिम नागपुर छावनी वार्ड अध्यक्ष रूपेश कनौजिया समाज सेवक ने कार्यकारिणी सदस्य की बैठक आयोजित की इसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग महासचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग व व्यापारी सेल राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी नागपुर शहर उपाध्यक्ष पश्चिम नागपुर निरीक्षक चरणजीतसिंह चौधरी, राजेश तिवारी शहर महासचिव राकांपा उद्योग व्यापार सेल जिला उपाध्यक्ष उपस्थित थे। 


संजय तिवारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपुर जिला शहर महासचिव व रा यू का वरिष्ठ महासचिव अजहर पटेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की। शुरुआत हुई श्री चरणजीत सिंह चौधरी जी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और पार्टी को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा आने वाली सभी समस्याओं से लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहने की वह आपसी मेलजोल बढ़ाकर हर समस्याओं से डटकर मुकाबला करने के लिए  प्रेरित किया। 

तत्पश्चात वार्ड अध्यक्ष रूपेश कनौजिया ने कार्यकारिणी की यादी उन्हें सौंपी और वहां के नागरिकों के लिए खेलकूद के लिए ग्राउंड ना होने की समस्या से अवगत कराया, तत्पश्चात उन्होंने कार्यकारिणी को मान्यता दी। इसमें प्रमुख रूप से कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुरेश कनोजिया, महासचिव अमोल पवार, कमलेश तिवारी, उमेश कुशवाहा, अंकुश बुराड़, धीरज वानखेडे, अरुण कोटूरवार, मनोज दातारकर, राज कटरपवार उपस्थित थे। सभी कार्यकारिणी व सभी पार्टी के पदाधिकारी का आभार प्रदर्शन संजय तिवारी ने किया।

समाचार 3944593858891138870
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list