संक्राति पर्व के निमित्त मेट्रो स्टेशन पर कार्निवल आयोजन




नागपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए महा मेट्रो की ओर से विविध उपक्रम लागू किए गए है। इसी के अंतर्गत मकर संक्राति पर्व के निमित्त मेट्रो स्टेशन पर कार्निवल का आयोजन किया गया है। महा मेट्रो की ओर से 13 जनवरी से मेट्रो स्टेशन पर विविध प्रकार के स्टॉल यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे है। इनमें विविध व्यंजनो के स्टॉल भी उपलब्ध होंगे। 

इनके अलावा आयुर्वेदिक सामग्री के स्टॉल के अलावा पर्यावरण - पूरक वस्तूओं की बिक्री के स्टॉल उपलब्ध रहेंगे। सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स योजना के अंतर्गत मेट्रो ट्रेन में मकर संक्रांति के निमित्त महिलाएं हल्दी कुंकू का कार्यक्रम कर सकती है। मकर संक्रांति पर्व निमित्त महा मेट्रो की ओर से महिलाओं को यह अनुपम भेंट दी जा रही है। 

अधिक से अधिक महिलाएं इस कार्यक्रम का लाभ ले, यह अपील महा मेट्रो की ओर से की गई है। महा मेट्रो की ओर से महिला यात्रियों के लिए ट्रेन में एक कोच आरक्षित किया गया है। ट्रेन में सायकल लेकर भी यात्रा की जा सकती है। मेटो स्टेशनों से यात्रियों के सुविधा के लिए फीडर सेवा भी उपलब्ध कराइ गयी है। महा मेट्रो द्वारा लागु किये गए विविध उपक्रमों को नागरिकों की और से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
समाचार 2361454798774814428
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list