Loading...

आदर्श बहू शिक्षण संस्था ने झुग्गी के बच्चों के साथ मनाया गणतन्त्र दिवस




नागपुर। आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा २६ जनवरी को मनीष नगर रोड स्थित झुग्गी में स्थानीय बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत और राष्ट्रभक्ति गीत की प्रस्तुति संस्था के पदाधिकारियों और बच्चों ने दी। 


झुग्गी के बच्चों को गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है इसकी जानकारी दी गई। बच्चों को कार्यक्रम दिवस कार्यक्रम के उपरांत चॉकलेट, बिस्किट्स और फलाहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक सचिव ज्योति द्विवेदी द्वारा किया गया। 

समाजसेविका  रेखाताई भोंगाड़े अतिथि रूप में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में सौ स्वातिताई वंजारी एवं ज्योतिताई जनबन्धु मुख्य रूप से उपस्थिति हुई। कार्यक्रम में विजय, समीर, सपना, नितिन, नैना, किसन, निर्मला, नंदिनी, सुका, मोहित, शिवा, पूजा, सुनील और झुग्गी के बच्चे मौजूद थे।
सामाजिक 3492874850614089689
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list