Loading...

14 मार्च को विश्व सिंधी सेवा संगम का भव्य सिंधी महा सम्मेलन





नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि रविवार 14 मार्च को प्रातः 10 बजे से शाम 7 तक नागपुर में भव्य सिंधी महासम्मेलन नैवेद्यम एस्टोरिया सभागृह कलमना में आयोजित होंगा। संभवतः इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नागपुर के महापौर दयाशंकर तिवारी, एनसीपीएसएल के एवं भारतीय सिंधु सभा के उपाध्यक्ष घनश्यामदास कुकरेजा।करेंगे। 

विशेष अतिथि डॉ विन्की रुघवानी, जगदीश भाई मिहानी, प्रेम बसंतानी, और अमरावती से  वरिष्ठ श्री नानक आहूजा, नानक राम नेभनानी, भव्य सिंधी महासम्मेलन में, मुम्बई से  सम्मानीय केंद्रीय टीम के प्रमुख दादा गोपालदासजी सजनानी, ग्रेट डॉ राजू मनवानी, अनूप जी थारवानी, दिल्ली से भरत जी वटियानी, डॉ भारती छाबरिया, उषा दीदी सजनानी, सिंगापुर से घनश्याम भाई आहूजा,  पुणे से धनराज मंघनानी, मन्नू भाई जेठवानी, ठाणे से अजित भाई  बुधवानी साथ ही गोआ के अध्यक्ष सुरेशजी नारंग, हैदराबाद से हमारे बलबीरजी वरनदानी, सतना से युवा अध्यक्ष मनोहर छुगानी जी , हमारे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने आएंगे।


वीएसएसएस महाराष्ट्र टीम ने कहा कि 14 मार्च का यह कार्यक्रम यादगार बनाने की हम जी जान से कोशिश करेंगे। इस उपलक्ष में एक रंगीन स्मरणिका प्रकाशित होंगी। कार्यक्रम का खर्चा उसमे विज्ञापन से निकाल जाएगा। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष जगदीश भाई मिहानी की स्वाद और स्वर्ग चाय इस पूरे प्रोग्राम के प्रायोजक होंगे। कार्यक्रम का संचालन हमारे ही टीम के पदाधिकारी डॉ रिचा सुगंध,और श्रीमती पूनम कुकरेजा करेंगी आप दोनों मिस नागपुर भी रह चुके है। और मंच संचालन में बेहद ही प्रख्यात है। विश्व सिंधी सेवा टीम महाराष्ट्र  रिचाजी और पूनम कुकरेजा  को सम्मानित करेगी। 

मोटवानी ने बताया कि विश्वविख्यात सिंधी कलाकार जतिन उदासी को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा सिंधी समाज के गौरव 4  रत्नों को विशेष उपलब्धियों के लिए अवार्ड देकर गौरावविन्त किया जाएगा जिसमे सिंधी समाज के अमिताभ बच्चन 51 साल से सेवा कर रहे है अन्तराष्ट्रीय कलाकार परमानंद प्यासी को हास्य रत्न अवार्ड, उसी तरह महिला हास्य रत्न सिंधी समाज की हेमामालिनी और प्रतिभाशाली कलाकार सीमा मोटवानी को महिला हास्य रत्न अवार्ड, उभरती हुई  युवा गायिका दृष्टि कुकरेजा को महिला गायन रत्न, गायक कलाकार, सिंधी गीत निर्माता, सिंधी समाज मे कई वर्षों से रायपुर सुंदरानी फिल्म्स में कार्य कर बेहद ही प्रभावित करने वाले बिलासपुर राज केसवानी को पुरुष गायन रत्न और इसके अलावा नागपुर में सिंधी समाज मे जिन बच्चों ने देश विदेश में नाम कमाया है। इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

जिसमे प्रमुख लॉ क्षेत्र में अनेक गोल्ड मैडल से सुशोभित साहिल श्याम देवानी का भी अवार्ड देकर सत्कार किया जाएगा कार्यक्रम में विश्व सिंधी सेवा संगम से जुड़े परिवारों द्वारा विविध रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, सिंधी शेज, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बच्चों के डांस अन्य कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा जिन चार रत्नों को अवार्ड से अलंकृत किया जा रहा है वह भी अपना परफॉर्मेंस देकर प्रभावित करेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र की अलग अलग टीमो और उनके पदाधिकारी ने गत 1 साल में अच्छे कार्य कर सभी को प्रभावित किया है और जिन्होंने सर्वाधिक  सदस्य बनाये हैं उन्हें मुम्बई की केंद्रीय टीम द्वारा उन्हें सम्मानित किया जायेगा। 

महाराष्ट्र टीम को जिन्होंने साल भर अपने समाचार पत्रों में बेहतरीन न्यूज़ देकर विश्व सिंधी सेवा संगम का नाम शीर्ष पर पहुचाया है ऐसे अमरावती के श्री हरीश भाई उधवानी अमरावती खबर के संचालक और वी एस एस एस के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष और मीडिया पार्टनर और सक्रिय युवा मोहित भोजवानी जो कि अमरावती के स्मार्ट विदर्भ के संचालक है और विदर्भ युवा पुरषों की टीम के अध्यक्ष है जो कि झुलेलाल जयंती के दिन विश्व सिंधी सेवा संगम युवा टीम की तरफ से एक एम्बुलेंस समाज को समर्पित करने वाले है। ऐसे दो हस्तियों के प्रोग्राम में विशेष सत्कार सम्मान किया जाएगा। 

नागपुर सम्मेलन में मुम्बई की केंद्रीय टीम  के सभी पदाधिकारियों द्वारा महाराष्ट्र टीम को मार्गदर्शन और संग़ठन की उपलब्धियों और उद्देश्यों से अवगत करवा आगामी दिनों में होने वाले कार्य योजनाओ की  जानकारी  से अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा भी बहुत सारी गतिविधियों से यह प्रोग्राम आयोजन ऐतिहासिक  बनेगा। महाराष्ट्र, विदर्भ नागपुर की सभी टीमो के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित होंगा मोटवानी सभी टीमो से आग्रह किया है कि तन मन से सहयोग देकर इसे बेहद सफल बनायें। विश्व सिंधी सेवा संगम के जो सदस्य बने है उन्हें केंद्रीय टीम द्वारा एक किट मिलेगी। जिसमे सदसयता सर्टिफिकेट, बैच, स्टिकर परिचय पत्र और संग़ठन की नियमावली दी जाएगी। मोटवानी ने सभी से विनम्र आग्रह किया है कि इस प्रोग्राम में विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र द्वारा रंगीन स्मरणिका प्रकाशित होंगी जिसका विमोचन 14 मार्च को किया जाएगा।

नागपुर टीम अध्यक्ष वीरभान केवलरमानी महासचिव महेश ग्वालानी  प्रोग्राम के आयोजक होंगे। इस प्रोग्राम में महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के नेतृत्व में वी एस एस एस के पदाधकारी डॉ विन्की रुघवानी, हिंगणघाट के नगराध्यक्ष प्रेम बसंतानी अमरावती के नानकराम नेभवानी, प्रो विजय केवलरमानी, डॉ गुरमुख ममतानी, डॉ राकेश कृपलानी, एडवोकेट मीरा भमभवानी, एडवोकेट श्याम देवानी, प्रताप देवानी, श्याम जेसवानी, दीपक देवसिंघानी, कोडूमल धनराजानी, मनोज मोरयानी, शंकर बी सुगंध, तन्मय ख़ूबनानी, राजेश ख़ूबनानी, करिश्मा मोटवानी, साक्षी थारवानी, विद्या बाखरू, मुस्कान ठाकुर, लीना रुघवानी, जयश्री छाबरानी, डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, वर्धा युवा टीम अध्यक्ष सी ए मुकेश हिंदुजा, महासचिव गोंदिया के गुड्डु चंदवानी, उपाध्यक्ष वडसा के अनिल साधवानी, 

महाराष्ट्र महिला टीम की अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार महासचिव सुनीता जेसवानी और उनकी पूरी टीम, विदर्भ महिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन जगयसी, महासचिव रिचा केवलरमानी, लता भागिया,  महाराष्ट्र महिला युवा टीम अध्यक्ष रीत रूपानी, कार्याध्यक्ष डॉ रिचाजी सुगंध  महासचिव शिल्पा तलरेजा, आँचल भोजवानी , विदर्भ पुरषों की टीम अध्यक्ष नरेश जुम्मानी, नागपुर पुरुषों की टीम अध्यक्ष वीरभान केवलरमानी, महासचिव महेश ग्वालानी, उपाध्यक्ष कैलाश केवलरमानी, पप्पू बजाज राजा मेघानी, 

नागपुर जिल्हा पुरषों के अध्यक्ष मनोहर लाल आहूजा नागपुर शहर महिला टीम अध्यक्ष सुनीता बजाज, महासचिव पूजा मोरयानी, कोषाध्यक्ष दिव्या जगुजा उनकी पूरी टीम पूर्व नागपुर महिला टीम अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, हितिशा मुलतानी, भावना दयानी, दिव्या ग्वालानी, मीत चावला महासचिव उषा आमेसर, कंचन और कोमल चंदवानी, सेंट्रल नागपुर महिला अध्यक्ष श्रीमती किरण तोतलानी, पूर्व उत्तर नागपुर महिला टीम अध्यक्ष श्रीमती वंदना वटियानी, उतर नागपुर महिला अध्यक्ष भूमिका प्रेमानी, उत्तर नागपुर युवा अध्यक्ष नितिन गोधानी, पूर्व नागपुर युवा अध्यक्ष नितिन जेसवानी, पूर्व नागपुर युवा महिला अध्यक्ष धुर्वी मोटवानी, सपना मोटवानी, निशिता ठाकुर और विदर्भ की सभी टीमें पूरा सहयोग कर रही है



विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि पूरे विश्व के 67 देशों और 24 राज्यो में सिंधी समाज का एकमात्र संग़ठन पूरे देश विदेश में बेहद चर्चित हुआ जब 26 जनवरी को सिंधी समाज की तरफ से अयोध्या रामलल्ला मंदिर में 200 एक किलो को झुलेलाल भगवान चित्रिथ चांदी की इंटे अयोध्या राम मंदिर के ट्रस्टी चम्पकराय को दान देकर ऐतिहासिक कार्य कर सिंधी समाज को गौरवांवित किया। जो कि सिंधी समाज के इतिहास में स्वर्णीय अक्षरों में लिखा जाएगा। 

उसी तरह लॉकडाउन में विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा अन्तराष्ट्रीय चैयरमेन ग्रेट लायन डॉ राजू मनवानी द्वारा बेहद कुशलता से संचालित 125  फेस बुक लाइव एपिसोड जेंटलमेन शो किये गए जिसमे देश विदेश की बड़ी हस्तियां राजनीतिक, धार्मिक, फिल्मी उद्योगपति, सामाजिक  हस्तियों को प्रस्तुत कर उनके जीवन से जुड़ी सफलताओं को दर्शित कर सिंधी समाज को उनके सफलता से जो मोटिवेशन मिला नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस, सुरेश प्रभु, हिंदुजा परिवार सहित वकील, जज भी शामिल हुए जिसे पूरे देश विदेश में सराहा गया।
समाचार 4335989196593530518
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list