महाराष्ट्र के 5 जिलों में लगा लॉकडाउन !
https://www.zeromilepress.com/2021/02/5_21.html
नागपुर। प्रशासन बार-बार लोगों को चेतावनी देकर थक गया लेकिन लोगों ने कोरोना के संक्रमण को नजरअंदाज करते हुए लापरवाही बरतने शुरू कर दी थी। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्त पाबंदियां लगा दी हैं।
अमरावती डिविजनल कलेक्टर ने अमरावती, अकोला, बुलढाना, वाशिम और यवतमाल जिले में 1 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इस दौरान सभी स्कूल - कॉलेज बंद रहेंगे। दुकानें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी। निजी दफ्तरों में 15 फीसदी कर्मचारी ही काम कर सकेंगे। मंदिरों में एक बार में 10 फीसदी श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे।
