ये मेरे हमसफर...
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_22.html
शिव इव्हेंट्स के गायक ने मधुर गीतों की दी प्रस्तुति
नागपुर। मधुर गीतों की एक श्रृंखला पेश कर रहे शिव इवेंट्स की ओर से और एक सुमधुर गीतों का कार्यक्रम फेसबुक दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया। गायकों ने इस कार्यक्रम में हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गाने गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शिव इवेंट्स द्वारा प्रस्तुत एक संगीत कार्यक्रम 'गाता रहे मेरा दिल - 15' गुरुवार शाम को आयोजित किया गया। शिव इवेंट्स के निदेशक शिवराज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रजनीगंधा की संचालिका परिणीता मातुरकर परिणीता मातुरकर अतिथि गायिका के रूप में उपस्थित थीं। सीमा सिंह, संगीता पाटिल, धनंजय बापट, भारती कुरकुरे, डॉ. प्रशांत बर्वे, रोहित बर्वे, प्रकाश बिसेन, एंथनी नायडू और तुषार रंगारी ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुरुआत सीमा सिंग द्वारा प्रस्तुत रंगीला रे तेरे रंग से हुई। परिणीता मातुरकर ने फझा भी है जबा जवां जवा यह गीत प्रस्तुत किया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। उन्होंने अपने साथियों के साथ तेरे चेहरे से, ये दिल ना होता बिचारा ,ये मेरे हमसफर, आजा आजा मै हूं प्यार तेरा आदि गीतों की प्रस्तुति दी। शिवराज ने परिणीता के साथ मदहोश दिल कि धडकन गाने की प्रस्तुति दी।
भारती कुरकुरे ने धुंद मधुमती रे गाने की प्रस्तुति दी। धनंजय बापट ने ओ साथी रे, होशवालों को खबर आदि गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य गायकों ने गुलाबी आंखे, हसता हुआ नुरानी चेहरा, ये दिल ना होता बेचारा, तू शायर है, रात बाकी के साथ अन्य खूबसूरत गाने गाए।
कार्यक्रम का अंत तुझसे नाराज नही आँखो से दिल में उत्तर से रजनीगंधा की संचालिका परिणीता मातुरकर के गाने से हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन शफीक अंसारी ने किया।
