Loading...

दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड से ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी हुए सम्मानित




मुम्बई। फिल्मोरा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा अंधेरी वेस्ट के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जयपुर के प्रख्यात एस्ट्रोलॉजर, वास्तुविद एवं फिल्मकार महावीर कुमार सोनी को 'दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2021' से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर श्री सोनी को पूर्व मंत्री एवं भाजपा मुम्बई उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, बॉलीवुड एन्ड टीवी एक्ट्रेस पायल सिंह, इंटरनेशनल एंकर एंड एक्ट्रेस सिमरन आहूजा, कॉमेडियन एंड एक्टर सुनील पाल, बॉलीवुड सेलिबिरटी फोटोग्राफर राजू असरानी आदि के करकमलों से यह अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से टीवी एक्ट्रेस श्वेता सिन्हा, एक्ट्रेस अंजली पांडेय, बॉलीवुड सिंगर अमन त्रिखा, सेलेब्रिटी फोटोग्राफर राजू असरानी, एक्ट्रेस नंदिनी गुप्ता, बॉलीवुड कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर, सरिता सुनील पाल सहित विभिन्न गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।
सम्मान 934020354129874346
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list