कोरोना काल के बिजली बिल राज्य सरकार करे माफ : आहूजा
नवोदय बिजनेस असोसिएशन ने की मांग
नागपुर। कोरोना काल का समय सभी वर्गों के लिए कितना पीड़ादायक था. जिसमे हम सब बेरोजगारी की जिंदगी जी रहे थे घर मे खाने की भी किल्लत हो गईं. सामाजिक संस्थाओं की सहायता से भोजन, दवाई, कपड़ा व अन्य जरूरी सामग्री लोगो को पहुंचा कर उनका दुख दूर करने की कोशिश जारी रखी.
उक्त विचार व्यक्त करते हुए नवोदय बिजनेस एसोसिएशन के मनोहर आहूजा ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र सरकार में उर्जा मंत्री नितिन राऊत को भी हम व्यापारियों ने ज्ञापन देकर बिजली बिल माफ करने का निवेदन किया गया. फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई हैं.
एसोसिएशन ने कोरोना काल के सभी बिजली माफ किये जाने की मांग करते हुए बिजली विभाग से डराना धमकाने की घटनाओं को रोकने का आग्रह सरकार से किया हैं. इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष मनोहरलाल आहुजा, वेद खनूजा, सुरेश बुधवानी, जगदीश गेहानी, रमेश मुंदड़ा, इकबाल सिंह, लक्की भाई, आनंद सखले, राजू तिवारी, राजा सहस्त्रबुद्धे, मदनलाल ककवानी, अम्बादास नायडू, आनंद लांजेवार, अर्जुनदास खत्री, बलराम ककवानी की उपस्थिति रही.
