Loading...

मधुमेह के प्रति घबराये नही - सजग रहे : डॉ. लहरवानी



मधुमेह रोग निदान शिविर में 142 मरीजों की जांच

नागपुर। मधुमेह रोग निदान शिविर का निःशुल्क आयोजन लहरवानी डायिबीटीज केयर सेंटर  नागपुर द्वारा सनबेरी लाईफ सायंसेंस के सहयोग से जरीपटका, नागपुर में किया गया. शिविर में नागपुर के सुप्रसिद्ध मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ परमानंद लहरवानी ने अपनी सेवाएं प्रदान की. 

शिविर में 142 मरीजों की ब्लड शुगर की जांच की गई. डॉ लहरवानी ने सभी मरीजों की जांच कर,उन्हें मधुमेह के इलाज, खान - पान, मधुमेह से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी और हर मरीज का मार्गदर्शन किया. डॉ लहरवानी ने मरीजों से सजग रहकर मधुमेह से मुकाबला करने की सलाह दी. 

शिविर में सतीश गुंजाले, पंकज बुरडे, हर्षल श्रीख़ंडे, आकाश कुंटलवार, दीपक लोनारे, रोशन ऊके ने विशेष रूप से सेवाएं प्रदान की. शिविर को सफल बनाने में डाॅ हेमंत असरानी, निशा लहरवानी, डाॅ गिदवानी, महेश साधवानी, कैलाश लहरवानी, सुरेश लालवानी, गुड्डू केवलरामानी, हरीश चौधरी, राजेश आहुजा, डाॅ रिचा लहरवानी, अर्जुन कृपलानी, रंजना, रोहन आदि का विशेष सहयोग रहा.

स्वास्थ्य 9140480460707069050
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list