समाज सेवा का आदर्श रखें ब्राह्मण समाज : रामनारायण मिश्र
अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा ने किया सत्कार
नागपुर। ब्राह्मण समाज समाज संगठित होकर समाज सेवा का आदर्श रखे अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर अपनी बातों को सरकार तक पहुंचाएं। यह आह्वान अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा नागपुर के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्र ने किया।
अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा नागपुर की ओर से सिविल लाइंस स्थित जवाहर विद्यार्थी सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में महापौर दयाशंकर तिवारी, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार तथा विधान परिषद सदस्य दुष्यंत चतुर्वेदी का सत्कार किया गया।
इस अवसर पर बतौर अध्यक्ष श्री मिश्र बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने संस्था का कार्यभार अपने हाथ लिया है तबसे 2017 से लगातार 17 कार्यक्रम किये यह 17 वा कार्यक्रम है। इसमे एक वर्ष का करोना काल बाधित रहा तब से यह संस्था अनवरत रुप से समाज सेवा मे सक्रीय है। समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों को भी स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में मदद कार्य में अग्रणीय है।
महापौर दयाशंकर तिवारी का सत्कार महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्र, कार्याध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र, कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार पांडेय, रत्नेश्वर तिवारी ने शाल-श्रीफल ,पुष्गुच्छ, मानपत्र , शील्ड प्रदान कर किया। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार का सत्कार शाल - श्रीफल, पुष्गुच्छ, मानपत्र, शील्ड प्रदान कर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्र, प्रेमशंकर चौबे, नरेंद्र मिश्र, अजय त्रिपाठी ने किया।
विधान परिषद सदस्य दुष्यंत चतुर्वेदी का सत्कार शाल - श्रीफल, पुष्गुच्छ, मानपत्र, शील्ड देकर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्र, नितिन तिवारी, केशवकांत तिवारी, अशोक पांडेय ने किया। अपना सत्कार के जवाब में महापौर दयाशंकर तिवारी ने कहा कि सत्कार के अलावा माँ के आशीर्वाद से सामाजिक जीवन में सफलता मिली भगवान श्री कृष्ण की तरह काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने महापौर के रूप में 75 वंदे मातरम जन स्वास्थ्य केंद्र निजी संस्थाओं के सहयोग से 7 मार्च तक शुरु करने, 750 फायर फाइटर तैयार करने, सुपर70 योजना की जानकारी दी।
पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का है। नागपुर में कार्य का अनुभव अच्छा रहा समाज के सभी घटकों का सहयोग, प्रेम और विश्वास मिला। और नागपुर को क्राइम से मुक्त करेंगे विधान परिषद सदस्य दुष्यंत चतुर्वेदी ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का इमानदारी से निर्वहन का प्रयास करेंगे। 'मां मैं इंसान बनूंगा' कविता का उन्होंने बहुत सूंदर पाठ किया।
अंतरराष्ट्रीय गायक - संगीत मर्मज्ञ सोमनाथ मिश्र व संध्या मिश्र ने समां बांधा इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में करोना काल में सेवा का जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उन सभी लोगोको संस्था की आवर से सन्मान किया गया जिसमे डॉ। सागर मदन पांडे, डॉ. विपिन बावर, शारदा प्रसाद मिश्र , त्रिलोकनाथ सिध्रा इन सभी समाजसेविओका सत्कार किया गया। मनोरंजन के साथ ही अपनी लोक संस्कृति और लोककला को स्थापित करने के लिए संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक - संगीत मर्मज्ञ सोमनाथ मिश्र तथा भोजपुरी गीतों की सुर साम्राज्ञी संध्या सोमनाथ मिश्र (बनारस घराना) ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से समां बांधा। आरंभ में अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा नागपुर के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्र ने मानपत्र का वाचन किया। संचालन महेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे। सभी ने स्नेह भोज का लाभ उठाया।
