राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का परिवार सवांद कार्यक्रम
आगामी नगर निगम चुनाव पर हुई चर्चा
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंतराव पाटिल ने जैन कलार सांस्कृतिक सभागृह, रेशमबाग, नागपुर में उत्तर पूर्व, पश्चिम और शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ वार्तालाप किया। इस दौरान राकांपा कार्यकारिणी सदस्यों के सभी प्रकोष्ठों के युवाओं, छात्रों, महिलाओं और प्रमुखों की एक बैठक बुलाई और आगामी नागपुर नगर निगम चुनाव के साथ - साथ पार्टी की मजबूती के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
इस अवसर पर, पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी राकांपा के परिवार सवांद में शामिल हुए और पार्टी के कई पदाधिकारी राज्य कार्यकारिणी के लिए चुने गए। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिलबाबू देशमुख, राष्ट्रवादी महिला राज्य अध्यक्ष रुपाली ताई चाकनकर, महाराष्ट्र राज्य युवा अध्यक्ष महबूब शेख, कार्यकारी अध्यक्ष रवि वरपे, राज्य युवती अध्यक्ष सक्षणा सलगर, छात्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील गव्हाणे, कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण कुंटे,
राष्ट्रवादी शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर, ग्रामीण अध्यक्ष बाबा गुजर, शहर महिला अध्यक्ष लक्ष्मिताई सावरकर, ग्रामीण महिला अध्यक्ष अर्चनाताई हरड़े सभी राज्य पदाधिकारी, शहर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन तथा आभार प्रदर्शन शहर के प्रवक्ता श्रीकांत शिवणकर ने किया।
