जब छाये मेरा जादू...
गायकों के मधूर आवाज से दर्शक मंत्रमुग्ध
नागपुर। रूही म्यूजिकल के कार्यक्रम में, गायकों ने हिंदी फिल्मों के विभिन्न मधुर गीतों का प्रदर्शन किया और अपनी जादुई आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रूही म्यूजिकल वॉयस एंड व्हायब्रेशन्स ग्रुप द्वारा संगीत कार्यक्रम 'जब छाये मेरा जादू' का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन रूही सूर्यवंशी ने किया था और संकल्पना नितिन झाडे ने की थी। इस कार्यक्रम को वी 5 एंटरटेनमेंट के स्टूडियो से लाइव स्ट्रीम किया गया। जिसकी मेजबानी राजीव आर्य और प्रमोद पेकड़े ने की।
योगेश आसरे और पीएसआय अजय शेवले अतिथि गायक के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में प्रविण लिखार, दीपक कोसुरकर, सौरभ वाळके, प्राची काळे, मंजुषा महाडे जैसे गायकों ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। रूही ने कार्यक्रम की शुरुआत जब छाये मेरा जादु यह शीर्षक गीत से की।
रूही ने साथी गायकों के साथ चुरा के दिल मेरा, पहली पहली बार आदि गीतों की प्रस्तुति दी। अजय शेवले ने पल पल दिल के पास, उड़े जब जब जुल्फे तेरी आदि गाने गाकर कार्यक्रम में रंग भरे। सौ साल पहले, ये दुनिय ये महफिल जैसे गीतों को योगेश आसरे ने सह-गायकों के साथ प्रस्तुत किया।
