Loading...

आश्वासन के बाद वेदप्रकाश आर्य ने भूख हड़ताल वापस ली



मंत्रीद्वय पाटिल एवं देशमुख ने शर्बत पिलाकर अनशन समाप्त करवाया

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल और गृहमंत्री अनिल देशमुख, मनपा आयुक्त राधकृष्णनन के आग्रह पर वेदप्रकाश आर्य ने भूख हड़ताल वापस ली। 

जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल और गृहमंत्री अनिल देशमुख और आयुक्क्त राधकृष्णनन ने नींबू शर्बत पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। 

वेदप्रकाश आर्य ने जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल और गृहमंत्री अनिल देशमुख और आयुक्त राधकृष्णनन बी. को बताया कि मनपा स्वयं जब पानी देखरेख और वितरण का काम देखती थी तो मनपा 2010 - 2011 में 3 करोड़ रुपये से फायदे में थी। 

मनपा में भाजपा ने बहुमत के आधार पर निजी कंपनी ओसीडब्लु को 2012 में ठेके पर दिया।ठेके की सभी शर्तें उसे लाभ देने के लिए बनाई गई।  मनपा 2012 से 2020 तक ओसीडब्लु को ठेका देने के बाद 562 करोड़ रुपये से घाटे में है, मनपा प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत पानी दर ओसीडब्लु बढ़ाकर देती  है, लोगों को 24 घंटे पानी देने का देवेंद्र फडणवीस ने 2014, 2017, 2019 के चुनाव में वायदा किया था। कि हम नागपुर शहर में 24 घंटे पानी देंगे। परंतु नागपुर शहर में 24 घंटे पानी तो दूर नागपुर के अधिकांश इलाकों में एक आध घंटा भी पानी नही मिलता है। 

पानी के बिल भी हजारों में आते है। पानी के मीटर हवा में चलते है। जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल और गृहमंत्री अनिल देशमुख ने आश्वासन दिया कि पानी निजीकरण की शासन से जांच करायी जायेगी और आयुक्त राधकृष्णनन को कहा कि जब नागपुर शहर में 24 घंटे पानी तो दूर एक आध घंटा पानी भी लोगों को नही मिल रहा, कई इलाकों में लोगों को दूषित पानी मिल रहा है तो प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत पानी का रेट मनपा द्वारा बढ़ाना कंहा तक उचित है 5 प्रतिशत पानी रेट बढ़ाने पर रोक लगाने के आदेश दिये। 

आज भूख हड़ताल के तीसरे दिन अनेक संस्थाओं और राजनीतिक पार्टियों भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस पार्टी  के विकास ठाकरे, प्रफुल गुडधे, पाटिल, शिवसेना का समर्थन मिला। 

आज के इस भूख हड़ताल में माजी मंत्री रमेश बंग, मनपा में राकां के पक्ष नेता दुनेश्वर पेठे, प्रकाश गजभिये, दिलीप जैस्वाल, दिलीप बेलसारे, बाबा कापसे, मनीष फुलझले, हरीश टेवानी, दयाल चांदवानी, विजय सोमकुंवर, सतीश शिंदे, शैलेश पांडे, सुनीता शेंडे, विशाल खांडेकर, जे वी दुपारे, वर्षा शामकुले, प्रशांत पवार, अशोक काटले, रविन्द्र इटकेलवार, रोशन भीमटे, 

तरुण रामदासानी, अतुल गजघाटे, राहुल खांडेकर, पांडुरंग आहिवराले, उमेश शिरसाट, दिलीप हेमराजानी, हरीश हेमराजानी, विजय इंगोले, प्रकाश मानवटकर, किरण यादव, शालिनी धोटे, रेखा मिश्रा, बाबूलाल साहू, गणेश शाहू, संजय डाखोले, रूपचंद मोटवानी, त्रिलोक कटारिया, जीतू केवलरामानी, मिथुन खांडेकर, जसविन्दरसिंग सैनी, अशोक पाराशर, राजेश अधव, अभय राऊत, प्रमोद काठवते, अशोक कोल्हटकर, राजेश खण्डारे, ओमप्रकाश शाहू, राजपालसिंग, राहुल बावने आदि बड़ी संख्या में नागरिक उपस्तिथ थे।
आन्दोलन 6415046676857254337
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list