मेरे नैना सावन भादो...
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_58.html
आर. डी. बर्मन के गीतों का जादू बरकरार
नागपुर। भारतीय संगीत के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संगीतकार के रूप में आर. डी. बर्मन का नाम लिया जाता है। उनके संगीत से सजे गीत आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके संगीत की मिठास का जादू आज भी लोगों के मन में है। वी 5 च्या की ओर से आयोजित आर. डी. बर्मन स्पेशल कॉन्सर्ट में फेसबुक के प्रशंसकों ने इस आर. डी. बर्मन स्पेशल प्रोग्राम को खूब सराहा। जाने - माने संगीतकार आर. डी. बर्मन के संगीत से सजें गीतों का कार्यक्रम गुरुवार को वी 5 एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन वीं 5 एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर्स अनिल पिल्ले और नितिन झाडे द्वारा किया गया । इस अवसर पर अनिल पिल्ले और नितिन झाडे के साथ, अरविंद शिंदे, अरविंद राजे, अविनाश चन्ने, टीके बालकृष्णन, अदिति सिरसावन, किशोरी गणवीर और प्रिया सारूडकर ने आर. डी. बर्मन ने संगीतबद्ध किये मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत किशोर गणवीर ने बेहद लोकप्रिय गीत दम मारो दम से की।
अनिल पिल्ले ने मेरे सामने वाली खिड़की में इस गीत का प्रदर्शन करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नितिन झाडे ने 'जीस गली में तेरा घर ना हो बलमा' गीत प्रस्तुत किया। अरविन्द शिंदे ने मेरे नैना सावन भादो, राह पे रहते है जैसे एकल और अन्य युगल गीतों के प्रदर्शन से इस शो को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। अन्य गायकों ने तु तु है वही, पिया तू अब तो आजा, कितना प्यारा वादा, रिम झिम रिम झिम, कुठ ना कहो, आपकी आंखो मे कुछ जैसे बेहतरीन गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का समापन अरविन्द शिंदे ने राह पे राहते हैं इस गीत से किया।
