Loading...

नाना पटोले ने विधान भवन से निकाली ट्रैक्टर रैली




नागपुर/मुंबई। आज नाना पटोले ने कांग्रेस महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पदभार शपथ ग्रहण बड़े जोश के साथ मुंबई में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने कांग्रेस को आगे बढ़ाने तथा मजबूती देने के लिए जो कार्यभार उनको सौंपकर विश्वास किया उसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया। 


इसके पश्चात कांग्रेस कमेटी मुंबई शहर अध्यक्ष भाई जगताप के नेतृत्व में विधायक नसीम सिद्दीकी, कैबिनेट मंत्री असलम शेख, महाराष्ट्र शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड और कमेटी की मेंबर परिणीति शिंदे सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे उत्साह के साथ ट्रैक्टर रैली की शुरुआत हुई। यह रैली विधान भवन से प्रारंभ होकर क्रांति मैदान पर समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रगान कर समाप्त हुई। शपथ ग्रहण करके आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित नागपुर से अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार नागपुर जिला अध्यक्ष अनीशा शेख, कांग्रेस नेता मोहम्मद वसीम, अहमद अंसारी, कौमी तंजीम नागपुर जिला अध्यक्ष शेख मुख्तार रीमा मैडम सहित अन्य उपस्थित थे।
समाचार 837818315789666473
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list