सिंधू सभा महिला मंच नागपुर का प्रथम कार्यक्रम
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_73.html
नागपुर। सिंधू सभा महिला मंच नागपुर की हाल ही में एक मीटिंग का आयोजन जरीपटका स्थित स्कूल लनिंग रूट्स में किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा ने की। बैठक में प्रमुख रूप से डॉ.वंदना खुशालानी, कंचन केसवानी, राखी कुकरेजा, प्रियंका पंजवानी भी उपस्थित थे।
सर्वप्रथम घनश्याम कुकरेजा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा युवा महिला कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिशु का प्रथम शिक्षक उसकी मां होती है। एक महिला ही बच्चों को शिक्षित करती है। अतः महिलाओं को सिंधी भाषा के विकास के लिए समय समय पर कार्यक्रम आयोजित कर पहल करनी चाहिये। डा. वंदना खुशलानी ने बताया कि सिंधू सभा महिला मंच हर वर्ष सिंधियत दिवस चेटीचंड के अवसर पर तीन दिन तक महिलाओं हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सिंधी भाषा की सेवा करती है।
इस प्रकार के आयोजन पूरे वर्ष भर आयोजित होते रहें तो महिला कार्यकर्ताओं में जोश बना रहेगा। प्रयासरत हेतू अध्यक्षा डॉ. वंदना खुशालानी, सचिवा कंचन केसवानी, संयोजिका प्रियंका पंजवानी, राखी कुकरेजा, वंशिका केसवानी, कोमल खूबचंदानी, सारा सचदेव, काजल नानवाणी, भारती कालरा, महक आडवानी और मीनाक्षी मेघराजानी, सिया गोधवानी, रिया तेजवानी, रति वंजानी व पूनम गोपवानी भी उपस्थित रहे।
१३ फरवरी २०२१ को नई कार्यकारिणी का गठन होगा। कार्यक्रम में सिंधी नृत्य, गायन, सिंधी संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी तथा वेशभूषा प्रतियोगिता रखी जाने वाली है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी सदस्य तथा सलाहकार मंडल के सदस्य नीलम वीरानी, राशि वासवाणी, हेमा सावलानी, कोमल साधवाणी, राशि तेजवानी, संगीता कुकरेजा तथा निशा मोटवानी अथक प्रयास कर रहे हैं।
