Loading...

पल्लवी बनसोडे के महाकाव्य 'देह मूठ' का हुआ विमोचन



निर्माता - निर्देशक सुभाष घई ने केएएफ अवार्ड से किया सम्मानित

मुंबई। भारतीय सिनेमा के जनक, दादासाहेब फाळके के 77 वी पुण्यतिथी के अवसर पर मुम्बई के फिल्म सिटी के आयोजित प्रोग्राम मे मराठी साहित्यकार श्रीमती पल्लवी बनसोडे द्वारा लिखित महाकाव्य 'देह मूठ' का विमोचन किया गया। 


इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित निर्माता - निर्देशक सुभाष घई ने मराठी साहित्यकार श्रीमती पल्लवी बनसोडे को बोलीवूड का मशहूर केएएफ अवार्ड की ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। 

उल्लेखनीय है की पल्लवी बनसोडे लिखित महाकाव्य 'देह मूठ' की विश्व मे जबरदस्त चर्चा है। अष्टाक्षरी (एक लाईन मे आठ शब्द) मे लिखे इस महाकाव्य मे स्त्री के मन  को व्यक्त करने का उत्तम प्रयास किया है। समीक्षकों का मानना है की यह साहित्यिक रचना मील का पत्थर साबित होगी। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दादासाहेब फाळके जी के नाती चंद्रशेखर पुसालकर, श्रीमती मृदुला पुसालकर, विश्व शान्तिदूत डा  सुधीर तारे, राज दत्त साहब, बोलीवूड के वरिष्ठ अभिनेता, लेखक, निर्देशक, निर्माता रवींद्र अरोरा, दादासाहेब फाळके जी के जीवन के अभ्यासक गजानन सातर्डेकर, वरिष्ठ सम्पादक और नेशनल युनियन ऑफ जर्नलिस्ट की वरिष्ठ सदस्या वैशाली आहेर, दादासाहेब फाळके जी की बायोग्राफी लिखनेवाली, रंगकर्मी, फिल्म अभिनेत्री भूतपूर्व राष्ट्रीय खिलाडी ज्योति निसाल, हरिद्वार की लेखिका सन्जना कश्यप और वरिष्ठ ऐक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर अनिता नाईक सहित अन्य उपस्थित थे।

सम्मान 3361386504370407180
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list