Loading...

राम नाम से मिटती है पीड़ा..



श्रीमती ज्योति द्विवेदी ने राम भक्तो का किया सत्कार

नागपुर। आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक सचिव श्रीमती ज्योति द्विवेदी ने राम भक्तो का सत्कार समारोह आयोजित कर समारोह में शामिल सभी राम भक्ति का सत्कार किया। स्वामी श्री निर्मलानंदजी महाराज और मनीष त्रिवेदी के शुभ हाथों से दिप प्रज्वलन कर सुभाष मार्ग स्थित श्री गीता मंदिर में श्री रामचरित मानस संगीतमय अखंड रामायण पाठ की भव्य शुरुआत, शनिवार ६  फरवरी को सुबह ११:०० बजे से की गई। 


मुख्य अतिथि पंडित श्री विजय शुक्ला ने सनातन धर्म में श्री राम कथा के महत्व का वर्णन बहुत ही सुंदर शब्दो मे किया। ब्राम्हण सेना फाउंडेशन के अध्यक्ष पंडित श्री मनीष त्रिवेदी जी ने राम नाम से सभी पीड़ा दूर होती है हमे गर्व है कि हमारे श्री राम का अयोध्या मंदिर बहुत ही जल्द बनकर तैयार होगा और हमारी वर्षो की प्रतीक्षा का फल हमे मिलेगा। 
                 

श्री रामअवतार अग्रवाल ने ज्योति द्विवेदी द्वारा समाज मे किये रहे कार्यों की प्रशंसा और सराहना करते हुए कहा कि हमे ज्योति द्विवेदी पर गर्व है। कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती ज्योति द्विवेदी जी ने हर घर मे राम का नाम पहुचाने के अपने संकल्प को इस कार्यक्रम को पहला कदम बताया। स्वामी श्री निर्मलानंदजी महाराज का श्री फल और स्मृति चिन्ह देकर ज्योति द्विवेदी ने सम्मान किया। 

शुभारंभ कार्यक्रम में नागपुर के महापौर श्री दयाशंकर तिवारी, उपमहापौर श्रीमती मनीषा धावड़े, गीता मंदिर के संचालक स्वामी श्री निर्मलानंदजी महाराज, सनातन धर्म संस्कार सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला, ब्राम्हण सेना फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री मनीष त्रिवेदी, वरिष्ठ समाजसेवक श्री रामअवतार अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। 

कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती ज्योति द्विवेदि ने किया है। इस समारोह का आयोजन सनातन धर्म संस्कार सेवा संस्थान और आदर्श बहुउद्देशिय संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है।। यह जानकारी संस्था की विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति द्विवेदी ने देते हुए बताया कि मंदिर संचालक स्वामी श्री निर्मलानंद जी महाराज की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन कर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। 
            

मंच संचालन श्रीमती रितु शर्मा ने किया। अवसर पर श्रीकान्त मिश्रा, सावित्री मिश्रा, पूजा समर्थ, किरण कुमार समर्थ, आदर्श द्विवेदी, कौशिकी द्विवेदी, रेखा भोंगाड़े, संजीवनी चौधरी, रजनी चौहान, वंदना तिवारी, संगीता जगताप, अन्नू भसीन, गौरव मिश्रा, श्री रामजी गुप्ता, संस्था के सभी सदस्य एवं समस्त रामभक्त उपस्थित थे।

धार्मिक 1452013215432739837
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list