ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता घोषित
सेंट्रल इंडिया किडनी फाउंडेशन का सफल उपक्रम
नागपुर। सेंट्रल इंडिया किडनी फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, इस वर्ष कोविद - 19 (कोरोना वायरस) के कारण इस प्रतियोगिता का आयोजन 26 जनवरी के दिन ऑनलाइन किया गया था। सेंट्रल इंडिया किडनी फाउंडेशन कि आँर्रगनाजर कमिटी द्वारा निचे दिए गए प्रतियोगियों को विजेता घोषित किया गया है।
आयु वर्ग 1 - 8 वर्ष,
विषय - बगीचा,
प्रथम विजेता - प्रथमेश मडावी, द्वितीय विजेता - आरिज़ अंसारी, तीसरा विजेता -प्रिशिथा रामटेके।
आयु वर्ग 9 - 12 वर्ष,
विषय - गणतंत्र दिवस,
प्रथम विजेता - चारु वोकोडीकर, दूसरी विजेता - अस्तगी मेश्राम, तीसरी विजेता - जान्हवी भल्मे, तीसरी विजेता -निधि पातरिकर,
आयु वर्ग 13 - 16,
विषय - कोरोना वायरस और रोकथाम,
प्रथम विजेता - योगिता भल्मे, दूसरी विजेता - भूमिका फोपसे, तीसरा विजेता - अथर्वा डिवाटे।
इसके अलावा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। किडनी फाऊन्डेशन के अध्यक्ष डॉ राजेश सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा शंकरन महादेवन एवम् सचिव डॉ शैलेन्द्र मुंधडा ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।


