Loading...

चलो सजना जहा तक...



सुरीले गीतों से दर्शक मंत्रमुग्ध

नागपुर। हु यारो, चलो सजना जहां तक जैसे एक से बढकर एक गीतों के माध्‍यम से गायकोंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऑनलाइन म्यूजिक कॉन्सर्ट का संयुक्त रूप से हार्मोनी इवेंट और अशोक रेड्डी इवेंट द्वारा आयोजन किया गया। कई प्रसिद्ध और नए गायकों ने इसमें गीत गाए। कार्यक्रम की शुरुआत में, राजू चोपड़े ने कही दूर जब दिन ढल जाये गीत के साथ शुरुआत की। 

इस गाने को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद, संजय बळवाईक यांनी आचल के तुझे मै, मैने पुछा चांद से, ए मेरी जोहर जबी जैसे गानों की प्रस्तुति दी। अविनाश चन्ने का गीत 'तेरी आखों में सिवा' को दर्शकों ने खूब सराहा। श्री चन्ने ने चांद सी मेहबुबा बहि, ओ मेरे दिल के चैन, कई सदियोसे, ओ मेरे दिल के चैन जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी। 

विजय सोनकर ने निले अंबर पर चांद, पल पल दिल के पास, बचना ए हसिनो आदी गीतों को उचित न्याय दिया। दर्शकों ने इन गानों को सोशल मीडिया पर बधाई दी। विनोद गायकवाड़ और रजनीगंधा  की संचालिका परिणीता मातुरकर के युगल गीत दिल की नज़र ने कार्यक्रम में रंग भरे । मयंक और वर्तिका चौरसिया ने मै शायर तो नहीं, पुरानी नई मंशा और विजय सोनकर और परिणीता मातुरकर ने पन्ना की तमन्ना का प्रदर्शन किया। उन्हें दर्शकों का साथ मिला। 

राजू चोपडे द्वारा गाया गीत तुम जो मिल गया गीत प्रस्‍तुत किया जबकि विनोद गायकवाड़ ने जो तुमको है पसंद और परिणीता मातुरकर ने ये ज़िंदगी है एक जुवा, चलो सजना जहां तक का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में विजय सोनकर का गीत 'ओ मन चली कहा चली' दर्शकोंको आनंद दिया। कार्यक्रम की परिकल्पना राजू चोपडे ने की थी। कार्यक्रमात आर जे राजन इनकी विशेष उपस्तिती थी। कार्यक्रम परिणीता मथुरकर ने सुनाया। इस कार्यक्रम के आयोजक रेड्डी इवेंट के अशोक रेड्डी थे।

कला 6063794197459981386
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list