अस्तित्व फाऊंडेशन ने छत्रपती शिवाजी महाराज की मनाई जयंती
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_826.html
नागपुर। आज अस्तित्व फाऊंडेशन के मुख्य कार्यालय मे छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती संस्था के सचिव विशाल बोकडे इनकी प्रमुख उपस्थिती मे मनाई गयी, आज ही के दिन १९ फरवरी १६३० को किल्ले शिवनेरी मे पुण्यश्लोक राजमाता जिजाऊ ने एक महान पराक्रमी, निष्ठावान, चारित्र्यसंपन्न, प्रजापालक, धुरंधर, राजनितीज्ञ ऐसे तेजस्वी पुत्र को जन्म दिया, जिन्हे सारी दुनिया छत्रपती शिवाजी महाराज के नाम से जानती है और उनके सन्मान मे अपना शीश झुकाती है।
छत्रपती शिवाजी महाराज ने स्वराज्य की नीव रखी और अपना मराठा साम्राज्य दक्षिण से उत्तर तक फैलाया। कार्यक्रम के दौरानम शिवाजी महाराज के अभुतपूर्व कार्य के बारे मे जानकारी दी गयी, आज के इस पावन अवसर पर संजय हेडाऊ, प्रमोद हेडाऊ, गणेश हेडाऊ, नितीन गोखले, जय हेडाऊ, गणेश धकाते, राज हेडाऊ, अजय पराते, रवि धकाते आदी कार्यकर्ता प्रमुखता उपस्थित थे।
