Loading...

पुलिस पाटिल को संगठीत होने की नितांत आवश्यकता : दीपक पालिवाल



नागपुर। पालिवाल सेवा मंडल, सीताबर्डी नागपुर में आयोजित पुलिस पाटिलों की सभा में पुलिस पाटिल संगठन महाराष्ट्र राज्य के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पालिवाल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में तकरीबन 37 हजार पुलिस पाटिल पद पर मंजूर है। इसमें से कई वर्षों से पुलिस पाटिलों के हजारों पद रिक्त है, वो तुरंत भरे जाने चाहिए। पुलिस पाटिल आज राज्य में बिखरा हुआ है। उसे संगठीत होने की नितांत आवश्यकता है। जब तक वो संगठीत नहीं होगा, तब तक संगठन मजबूत नहीं होगा। उसे संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। 


सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कामगार नेता शब्बीर अहमद विद्रोही ने की। सर्वश्री मोतिराम पवार, संजय कटकमवार, गुंडेराव मालोदे, सोपान शेंडे, वामन वंजारी, एड. रमेश भोंगाडे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभा को शब्बीर अहमद विद्रोही, संजय कटकमवार, रमेश मारूलकर, निरंजन गायकवाड ने संबोधित किया।  इस अवसर पर संगठन द्वारा निकाली गई। 


दिनदर्शिका का प्रकाशन उपस्थित मान्यवरों के द्वारा किया गया तथा उसका वितरण भी किया गया। सभा में सर्वश्री निरंजन गायकवाड, मोरेश्वर उताने, मनोज मेहुने, भारत वंजारी,  वंजारी, पिंटू निंबालकर, बाबा भोंगाडे, योगेश लांजेवार, नंदू हिवसे, अमोल ठाकरे, इंद्रपाल आटे, श्रीमती निकोसे के अलावा भंडारा, गोंदिया, वर्धा, यवतमाल, अमरावती, चंद्रपुर, नागपुर, पुलिस पाटिल पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कु. मिना शेरकी ने किया। आभार विकास ढोबले ने माना।

समाचार 8211117711128039401
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list