Loading...

दिल में हो तुम...




सेजल एंटरटेनमेंट का कार्यक्रम प्रेम गीतों से सजा 


नागपुर। संभाला है मैने बहुत अपने दिल को, इस तरह आशिकीकां, दिल में हो तुम जैसे कई प्रेम गीतों से सेजल एंटरटेनमेंट के कार्यक्रम को चार चांद लग गये। फेसबुक के दर्शकों ने गायकों द्वारा गाए इन गानों को सराहा। सेजल एंटरटेनमेंट की ओर से एक हसीना थी ... यह संगीत कार्यक्रम मंगलवार को प्रस्तुत किया गया। 

इस कार्यक्रम का आयोजन सेजल बोरकर ने किया था और परिकल्पना प्रतिमा बोरकर ने की थी। यह आयोजन संजय बोरकर के फेसबुक पेज पर प्रसारित किया गया । संजय बोरकर, हेमंत चांदेकर, क्षितिज बोरकर ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। 

कार्यक्रम की शुरुआत दो भक्ति गीतों मोरया मोरया और बाद में साईनाथ तेरे से हुई। उसके बाद, गायकोंने तेरे दर पर सनम चले आये, तेरे मेरे बिचमें, ओ साहीबा, गुलाबी आंखे जो तेरी देखी, बेकरार करके, आ चल के तुझे मै, याद किया दिल ने, दोस्‍त दोस्‍त ना रहा, इंतेहा हो गई जैसे अन्‍य लोकप्रिय प्रेमगीतों का प्रदर्शन किया। 

कार्यक्रम का समापन गुलाबी आँखे जो 'तेरी देखी इस गीत के साथ किया गया। गायकों द्वारा गाए गए गीतों को फेसबुक दर्शकों द्वारा लाईक्‍स और कमेंट्स के माध्यम से प्यार से सराहा गया।
कला 868806615519235709
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list