साईराम सेवा समिति ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_96.html
इन्दोर। साईं राम सेवा समिति मालवा मिल इंदौर द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कोविड - 19 कोरोला काल के विकट परिस्थिति में भी आमजन ओर जरूरतमंदों को निस्वार्थ रूप से सहायता करने वाले डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस प्रशासन ओर सामाजिक संस्थाओं को कोरोना योद्धा शौर्य सम्मान प्रशस्ति पत्र समिति के द्वारा देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नेता सतीश देवांग, युवा नेतृत्व रत्नेश मेंदोला, अंजनेश गोलू शुक्ला थे। मुख्य अतिथि के रूप में भावना दिनेश पंवार, हरीश राय, आयुष दुबे, अन्नू गहलोत, विजय शेरोके, रोहित कुर्मी, योगेश ठाकुर, विकास वर्मा, विनोद ठाकुर, राहुल शेखावत, शशि बालपुते, नितीन हेमंत उपस्थित हुए।
अतिथियों का स्वागत पंडित मुकेश शर्मा, सागर देवांग, संजू मीणा, विनोद आहिवले, मनीष शर्मा, अंकित शर्मा, सौरभ सोनी, प्रकाश सैनी, बिट्टू भाई, सूरज शिंदे, प्रदीप नायक, हर्ष हाड़ा ने किया। संचालन एवं आभार सुनील ठाकुर ने माना। ओर सभी को बधाईया देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
