पूर्व नागपुर में 18 से 44 वर्ष आयु के और टिकाकरण केंद्र खुले
नागपुर। पूर्व नागपुर में 18 से 44 वर्ष की आयु के लिए हर वार्ड में टिकाकरण केंद्र होना चाहिए जिससे युवा वर्ग को जल्द से जल्द टिकाकरण का लाभ मिल सके। इसके लिए श्री मनोज अग्रवाल समाजसेवक व भाजपा पूर्व नागपुर, प्रसिद्धि प्रमुख व श्री विनिद कोचर अध्यक्ष देशपाण्डे लेआउट समिति व अन्य लोगो ने माग की है। पूर्व नागपुर में काफी बड़ी आबादी रहती है जो पूरे नागपुर शहर में कार्यरत है। मनपा द्वारा पूर्व नागपुर में ज्यादा से ज्यादा टिकाकरण केंद्र खोलने से युवा वर्ग के टिकाकरण को तेज गति प्राप्त होगी और कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने के पहले सभी का टिकाकरण हो जाने से नुकसान की संभावना काफी कम होगी।
इस संदर्भ में पूर्व नागपुर के कर्मठ आमदार श्री कृष्णा भाऊ खोपड़े के नेतृत्व में पूर्व नागपुर के सभी नगरसेवक ने यह कार्य मोहल्ले के समाज भवन, सरकारी स्कूल, सरकारी वाचनालय में करना चाहिए। पूर्व नागपुर के मनपा में उपमहापौर सौ मनीषा ताई धावड़े व आरोग्य सभापति श्री संजयजी महाजन उच्च पद पर है, जिसके कारण यह कार्य जल्दी संभव हहो सकता है। श्री मनोज अग्रवाल के साथ देशपांडे लेआउट समिति अध्यक्ष श्री विनोद कोचर,
सौ श्वेता ताई प्र.पोहाणे, सुनील मालू, विजय जैसवाल,पूर्व नागपुर संस्कृति क्रीड़ा मंडल के अशोक दादा सावरकर, राजकुमार दिवानका, मनोज पुरोहित, वेदप्रकाश सोनी, शिव गुप्ता, रमाकांत सारडा, मधुसूदन सारडा, सुनील गुप्ता, सुनील गोयल, धीरज लोया, रवि भोजने, आशीष धावड़े, हरीश ध्रुव, वैलेश उन्नरकर, अमित गंडेचा, सुनील अग्रवाल, रवि मैनानी, राकेश आगरे, आशीष मर्जिवे, चक्रधर अतकरे, सुभम पाटिल,अज़हर अली, रमेश सहारे, शैलेश शाहू, राजेश खापरे, प्रताप थावरानी, सौ इंदूबाई अम्बिलडुके, विजय नावलाखे, सेख निसार, सेख नूरे आलम, जीजा डांगे, अभय सिन्हा, गणेश शाहू, मच्चिन्द्र सिल्वेरू, विकेश सिन्हा, सुबोध मानवटकर, विवेक ठवकर, सुभम रोकड़े, आदि ने यह मांग की है।
