लिशा केवलरामानी ने किया प्लाज्मा दान
अभियान में 400 लोगों ने किया प्लाज्मा दान
नागपुर। शहर की सामाजिक संस्था सिंधु युवा फोर्स के अध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी की बेटी लिशा केवलरामानी ने पहली बार प्लाज्मा दान कर युवाओं के समक्ष मिसाल कायम की है. गुड्डू केवलरामानी ने जानकारी दी कि उनकी बेटी लिशा ने 18 वर्ष पुरे होने पर स्वेच्छा से ब्ल्ड डोनेट करने कि इच्छा जताकर पहली बार ब्लड डोनेट किया. उसके बाद संस्था द्वारा वर्ष में तीन बार आयोजित शिविरों में लिशा द्वारा निरंतर ब्लड डोनेट किया जाता रहा है.
आगे केवलरामानी नें बताया पिछले आठ महीनों से संस्था द्वारा प्लाज्मा डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक 400 से अधिक लोग प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं और लगभग 1000 से अधिक युनिट जरुरतमंद मरीजों को ब्लड बैंक के सहयोग से उपलब्ध कराये गये है . निरंतर मरीजों के परिजनों द्वारा प्लाज्मा के लिए आने वाले फोन मेरी बेटी लिशा सुनते रहती है .
जब मैंने अपनी बेटी से वेक्सिनेशन के लिए कहा तब उसका जवाब था मैं प्लाज्मा डोनेट करना चाहती हूं. सुनकर बहुत खुशी हुई अचानक मन में ख्याल आया दुसरों को प्लाज्मा डोनेट के लिए प्रेरित करने के पहले अपने परिजनों को भी प्लाज्मा डोनेट का महत्व और उससे कोविड - 19 से गंभीर रूप से संक्रमित की जान भी बचाने का अवसर प्राप्त होता है ये समझाना अत्यंत आवश्यक है.
प्लाज्मा दान करने के पहले लिशा का ब्लड सैंपल लेकर एंटीबाडी चेक की गई जिसमें लिशा की एंटीबाडी का स्कोर काफी अच्छा आया और प्लाज्मा डोनेट के पश्चात इसे 'हाईटाइटर प्लाज्मा' कहा जाता है. आज लिशा नें 21 वर्ष की उम्र में प्लाज्मा दान कर मिसाल कायम करने के साथ ही पिता, समाज, संस्था और केवलरामानी बिरादरी का नाम रोशन किया है.
