युवाओ ने 4 चरणों में 100 क्विन्टल से ज्यादा अस्थियो को किया प्रवाहित
https://www.zeromilepress.com/2021/05/4-100.html
नागपुर/इन्दोर। कोरोना काल मे कई अब काफी हद तक मृत्यु दर कम हो रही है।और ये काफी सुखद खबर भी है,लेकिन जिन लोगो का अंतिम संस्कार हो चुका है उनके परिजन तो कोरोना के भय से अपने दिवंगत व्यक्ति की अस्थिया राख भी। मुक्तिधामो से नही ले जा रहे है। ऐसी विकट स्थिति में संस्था कृष्णा सखी द्वारा 4 चरणों मे 1 माह की अवधि में अलग अलग मुक्तिधामो की 100 क्विन्टल से भी अधिक अस्तिया राख एकत्र कर, विद्वान ब्राह्मण द्वारा पूरी विधि विधानों से पूजा करने के ओर उनकी आत्मा की शांति के लिए एकादशी व्रत का संकल्प करने के पश्चात सभी अस्थियो को खेड़ीघाट स्थित मा नर्मदा नदी में नाव के द्वारा बीच नदी में विसर्जित की गई।
विशेष सहयोग शशि सातपुते, सुनील ठाकुर, पवन अग्रवाल, सूरज जोशी, विजय भंडारी, प्रशांत राठौर, वीरेंद्र खड़के, आर्यन गजरे, उमेश मोरे, विशाल भैया सहित समिति के सदस्यों द्वारा ये पावन पुनीत कार्य किया गया।आपको बताते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि इस ऐतिहासिक कार्य के लिए 18 वर्ष के युवा से लेकर 32 वर्ष के युवाओ की टीम रहती है। जो बिना किसी डर के पूरे कार्य को निरंतर करती रहती है।

