डॉ.शम्भू पंवार नेशनल चाइल्ड एवं वूमेन डवलपमेंट काउंसिल के नेशनल सेक्रेटरी बने
https://www.zeromilepress.com/2021/05/blog-post_17.html?m=0
नागपुर/चिड़ावा। अंतरराष्ट्रीय लेखक, पत्रकार, विचारक, समाजसेवी डॉ. शंभू पवार चिड़ावा (झुन्झुनू) को नेशनल चाइल्ड एवं वूमेन डेवलपमेंट काउंसिल के नेशनल सेक्रेट्री (मीडिया विंग) के पद पर नियुक्त किया है। डॉ. पवार की नियुक्ति काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बिरेन देव ने की है।
उल्लेखनीय है कि डॉ.शंभू पंवार साढ़े तीन दशक से पत्रकारिता, लेखन, साहित्य और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के निर्माण और सेवा में निरंतर समर्पण, निष्ठा व ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन कर रहे है।
डॉ. पंवार ने अजा - जजा वर्ग वंचित वर्ग, विकलांग कल्याण नशा मुक्ति, संप्रदायिक सद्भाव, गो संवर्धन, पर्यावरण, स्वदेशी आंदोलन, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, में निरंतर सक्रिय रहते है, वैश्विक महामारी के दौरान लॉक डाउन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
गौरतलब है कि डॉ. शंभू पंवार की समर्पण, निष्ठा व कर्मठ कार्य शैली के फलस्वरूप कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सदस्य है तथा इनको पत्रकारिता, लेखन, साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों के लिए अनेक राष्ट्रीय ओर अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
