Loading...

महाराष्ट्र मे पत्रकारों को फ्रंट लाइन वॉरियर का दर्जा दिया जाए : शर्मा


न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री से की मांग

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे को न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आनंद शर्मा ने पत्र लिखकर महाराष्ट्र के पत्रकारों को ओडिसा सरकार की तरह फ्रंटलाइन वॉरियर्स का दर्जा देने की मांग की है। 

पत्र में लिखा है कि वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मियों के अलावा मीडिया बंधुओं ने भी अपने जान हथेली पर रखकर पल पल की जानकारी नागरिकों तक पहुँचाई। और नागरिक की समस्याओं को प्रशासन तक तथा प्रशासन की गाइडलाइन नागरिकों तक पहुंचा कर जनता को जागृत करने में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। 

पत्रकारों के जान जोखिम में डाल कर कार्य करने ओडिसा सरकार के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिसा राज्य के पत्रकार, फोटोग्राफर, रिपोर्टर, कैमरामैन को फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर का दर्जा देते हुवे 2 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा एवं कार्य के दौरान आकस्मिक निधन होने पर परिजनों को 15 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। 

आनंद शर्मा ने ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस महत्वपूर्ण फैसले का स्वागत करते हुवे कहा कि पत्रकारों को फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स का दर्जा देने वाला ओडिसा देश का प्रथम राज्य है। न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र पत्रकार संघ मुंबई के पूर्व विदर्भ संगठन, पत्रकार, लेखक, विचारक आनंद शर्मा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से पूरे महाराष्ट्र में पत्रकारों को फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर का दर्जा देने व 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा तथा कार्य के दौरान निधन होने पर 20 लाख की आर्थिक सहायता परिजनों को देने की मांग की है। 

साथ ही न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डी. एल. शर्मा ने भी इस सन्दर्भ में देश के सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह किया है कि वे ओडिसा सरकार के फैसले को अपने अपने राज्यो में लागू करे।
समाचार 6230903913765172843
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list