Loading...

प्रकाश हेडाऊ का राज्य स्तरीय कोविड योध्दा समाज रक्षक महासन्मान


नागपुर। कोरोना महामारी ने हमे मानवता का एक पाठ पढाया, आगे बढकर हो सके उतनी लोगो की सेवा करना। आज एक वर्ष से ज्यादा हो गया लेकिन आज भी इस महामारी का आतंक लोगो के दिलो दिमाग पर छाया है। इससे निपटने के लिये सरकार द्वारा समयसमय पर लॉकडाऊन लगाया जा रहा है। ऐसी परीस्थिती मे गरीब एवं मजदूर परिवारो पर दो वक्त की रोटी का संकट छाया है।

इस लिये अस्तित्व फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश हेडाऊ, पिछले वर्ष से ऐसे परीवारो को अनाज, किराणा अपनी संस्था के माध्यम से मुहैय्या करा रहे, कोरोना से निपटने हेतू लोगो को सुरक्षा नियमो का पालन करने के लिये जागृत कर रहे है, मास्क, फेसशिल्ड का वितरण किया गया। 

ऐसी आपातकालीन परीस्थिती मे सारे कार्य ऑनलाईन होने की वजह से सायबर अपराध को मद्देनजर रखते हुये सायबर अपराध जनजागृती, घरगुती सुरक्षा वेबिनार, रक्तदान शिबीर, जनजागृती लेख आदी कार्यक्रम का इस कोरोना काल मे कार्य करते हुये अपना सामाजिक दायित्व का निर्वाहन कर रहे है। उनके इसी कार्य को सन्मानित करने हेतू अखिल महाराष्ट्र पत्रकार व प़त्रलेखन संघ, विश्वात्मक साहित्य परिषद द्वारा उन्हे 'राज्यस्तरीय कोविड योध्दा समाजरक्षक महासन्मान 2021', से मुंबई के ऑनलाईन कार्यक्रम मे सन्मानपत्र देकर सन्मानित किया गया। 

इस सन्मान के लिये प्रकाश हेडाऊ ने आयोजन समिती के संकल्पक एड. कृष्णाजी जगदाळे एवं मार्गदर्शक पद्मश्री डॉ विजयकुमार शहा इनका धन्यवाद किया। यह सन्मान उनके साथ सतत कार्य कर रही टिम के सहयोग से प्राप्त हुआ ऐसा कहते हुये अस्तित्व फाऊंडेशन के कार्यकर्ताओ को समर्पित किया।

सम्मान 3679847534353913149
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list