कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए समाजसेवी राजकुमार जेफ ने किया रक्तदान
https://www.zeromilepress.com/2021/05/blog-post_43.html
नासिक। कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों के लिए मध्य नासिक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नाशिक शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजकुमार जेफ द्वारा शिविर में रक्तदान की शुरुआत की गई। शरद आहेर ने बताया कि अर्पण रक्तपेढ़ी रक्तविघटन प्रयोगशाला व संशोधन केंद्र द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लड का संग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि यशोमती ठाकुर महिला व बाल कल्याण मंत्री महाराष्ट्र सरकार द्वारा ब्लड डोनेट करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस दौरान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व नाशिक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद आहेर, नाशिक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तुषार सेवाळे, विधायक हीरामन खोसकर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शोभा ताई बच्छाव, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सचिव नाशिक महानगरपालिका के गटनेता शाहू महाराज खैरे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व पार्षद हेमलता पाटिल पार्षद आशा ताई तड़वी, आयोजक मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बबलू खैरे प्रदेश महासचिव सुरेश मारू, पंचवटी ब्लॉक अध्यक्ष उद्धव पवार, सिडको ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाटिल, सातपुर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कडलक.
सेवादल कांग्रेस के जिला कार्याअध्यक्ष सोमनाथ मोहीते, जनजाति के शहर अध्यक्ष संतोष ठाकुर, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर काळे, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष स्वप्निल पाटिल, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष हनीप बशीर, डिंडोरी तहसील अध्यक्ष सुनील आव्हाड, पूर्व शिक्षण मंडल सदस्य संदीप गुळवे, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष दिगंबर गीते, ओबीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय रावत, पूर्व पार्षद रमेश पाटिल , सेवादल के शहर कार्यअध्यक्ष लक्ष्मण धोत्रे, शहर महासचिव सचिन दिक्षित, पर्यावरण शहर अध्यक्ष वंदना पाटिल सहित कई लोग मौजूद रहे।

