किन्नर समाज में राशन सामग्रीयो का हुआ वितरण
https://www.zeromilepress.com/2021/05/blog-post_82.html
ललित्य फॉउंडेशन एवं किन्नर विकास बहुद्देश्यीय सामाजिक संस्था का योगदान
नागपुर। लॉकडाउन के चलते नागरिकों को कार्य करने में बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। अनेक लोगों के रोजगार बंद पड़े हैं, इसी तरह का मुसीबत भरा समय किन्नर समाज को भी देखना पड़ रहा है।
इसी के चलते ललित्य फॉउंडेशन के प्रसाद पिंपलीकर ने किन्नर विकास बहुद्देश्यीय सामाजिक संस्था को राशन सामग्रीयो का वितरित की। किन्नर विकास बहुद्देश्यीय सामाजिक संस्था को अध्यक्षा रानी ढवले ने ललित्य फॉउंडेशन के प्रसाद पिंपलीकर का आभार मानते हुए किन्नर बहुद्देशीय संस्था द्वारा उन राशन की किट का तुरंत अपने किन्नर समाज में वितरण कर सहयोग प्रदान किया।


