Loading...

कबीर महाप्रसाद वितरण का बढ़ता कारवां


कोरोना पीड़ित परिजनों के भोजन हेतु मदद के हाथ बढ़े

नागपुर। कबीर मंदिर आश्रम, सेमिनरी हिल्स एवं ऑरेंज सिटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना पीड़ित मरीजों के परिजनों हेतु किए जा रहे नि:शुल्क भोजन प्रदान अन्नक्षेत्र कबीर महाप्रसाद कार्यक्रम में सहयोग का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी श्रृंखला में जरूरतमंदों की सेवा में हाथ बढ़ाते हुए आश्रम के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री श्रीराम भगत जी एवं श्री लालजी भगत, श्री संत कुमार भगत जी ने आश्रम आकर 60 किलो चावल, दो बड़े डिब्बे तेल और 100 ड्रिंकिंग वाटर बॉटल तथा हजार रुपए की धनराशि दान दिए। 


श्री भगत परिवार ने पूजा अर्चना करके प्रमुख संत श्री यतीन्द्र साहेब का आशीर्वाद लिया और धनराशि और सामग्री उन्हें सौंपी। इसी क्रम में कबीर मंदिर आश्रम के भक्तराज श्री कृष्णलाल जी ने भी धनराशि का योगदान देकर इस पुनीत कार्य को फलितार्थ किया है। इस अवसर पर विशेष रुप से पारख संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री घनश्याम भगत, अध्यक्ष श्री राधेश्याम भगत,श्रीमती दुर्गावती भगत,श्रीमती इंद्रमती भगत, सचिव डॉ. नंदकिशोर भगत, प्रचार प्रमुख श्री राहुल भगत, आश्रम के सदस्य सुरक्षा अधिकारी श्री श्यामसुंदर भगत, कबीर मंदिर आश्रम गौशाला के सेवक प्रदीप यादव, दीपक, सनथ, प्रकाश उपस्थित थे। 

गौरतलब है की कबीर मंदिर आश्रम के वरिष्ठ सदस्य भरत गोमासे जी एवं ऑरेंज सिटी फाउंडेशन के मित्रों द्वारा शुरू इस कार्य में कबीर मंदिर आश्रम के पदाधिकारियों, सदस्यों व मित्र जनों ने सहयोग प्रदान करने में अहम भूमिका निर्वाह की है।

सामाजिक 5488017981060307180
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list