बच्चों ने मनोरंजक तरीके से सीखा एनिमेशन
https://www.zeromilepress.com/2021/05/blog-post_47.html
गंगवानी ने किया निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन
नागपुर। वरुण गंगवानी ने गूगल मिट पर एनिमेशन की दो दिवसीय कार्यशाला का निःशुल्क आयोजन किया. इसमें अलग अलग शहरों से बड़ों और बच्चो ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. परीक्षा रद्द हो जाने से बच्चे इस कोरोना काल में समय व्यतीत के नए साधन ढूंढ रहे है। 2D एनिमेशन से बच्चो ने बड़े रोचक तरीके से पात्र तैयार करना, आवाज संयोजित करना आसानी से सीखा।
आजकल एनिमेशन के जरिये कई क्षेत्रों में प्रगति कर सकते हैं। वरुण ने न केवल बच्चो का उत्साह बढ़ाया बल्कि और इस क्षेत्र में प्रगति के कई गुण सिखाएं. इस आयोजन को सफल बनने हेतु गीतिका गंगवानी, निशा चावला इनका विशेष सहयोग रहा।
