सभापति सुनील हिरणवार ने मनाया अंतराष्ट्रीय सिस्टर दिवस
रुग्णालय में कार्यरत सिस्टर, ब्रदर और डॉक्टर्स का किया सत्कार
नागपुर। आज इंटरनेशनल सिस्टर्स दिवस के अवसर पर महानगर पालिका के गांधीनगर के इंदिरा गांधी रुग्णालय में कार्यरत सिस्टर, ब्रदर और डॉक्टर इन सभी का कोविड - 19 अंतर्गत प्रादुर्भाव में भी सभी सिस्टर ने हॉस्पिटल में भर्ती हुऐ पेशेंट की विपरीत परिस्थिति में एक सेवाभावी कार्य किया है। इस सराहनीय कार्य से नागपुर महानगर पालिका के अंतर्गत आने वाले इंदिरा गांधी रुग्णालय मैं भर्ती पेशेंट को एक अच्छी तरीके से सहयोग किया और नागपुर के नागरिकों की प्राण रक्षा किया।
अंतराष्ट्रीय सिस्टर दिवस के अवसर पर धरमपेठ झोन सभापति सुनील हिरणवार द्वारा सभी का सत्कार किया गया। रमेश मंत्री पुर्व अध्यक्ष भाजपा नागपुर इनकी अध्यक्षता में सभी सिस्टर का सत्कार किया गया, प्रमुखता से उपस्थित उप नेता नगरसेविका वर्षा ताई ठाकरे व डॉक्टर परिणीता ताई फुके नगरसेविका प्रमुखता से उपस्थित थे। इंदिरा गांधी रुगनालय के एचओडी डॉक्टर शीलू घंटावार व डॉक्टर किमतकर मैडम, शेवाले मैडम उपस्थित थे।
सभी सिस्टर ब्रदर्स और डॉक्टर का सत्कार फूल और सेनेटाइजर देकर किया गया। सभापति सुनील हिरणवार ने अपने संबोधन में सभी सिस्टर को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सामाजिक दृष्टिकोण से पैंडेमिक समय में आपने जो पेशेंट को सेवाएं दी है उसके लिए आपका स्वागत, आगे भी आप ऐसा कार्य करेंगे ऐसी अपेक्षा है। आभार सौ शेवाले मैडम ने व्यक्त किया।

