शताब्दी अस्पताल के परिचारिकाओं का सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2021/05/blog-post_60.html?m=0
नागपुर/मुंबई। विश्व परिचारिका दिवस के अवसर पर पूर्व नगर सेविका श्रीमती सीमा राजेंद्र माहुलकर की तरफ से चेंबूर घाटला के समाज सेवक राजेंद्र (राजू) नगराले ने गोवंडी स्थित शताब्दी अस्पताल के सभी परिचारिकाओं (नर्सों) को तुलसी पौधा देकर उनका सम्मान किया।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए राजू नगराले ने कहा कि, कोरोना कविड - 19 जैसी भयानक और खतरनाक साबित हो रही बीमारी की बिना परवाह किए अस्पताल में सिस्टर अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे लोगों की जान बचा रही हैं। कोरोना के मरीजों की सेवा करने वाली कितने ही नर्सों और चिकित्सक लोगों ने अपनी जानें गंवा दी है।
श्री नगराले ने यह भी कहा कि, देश का कोई भी डॉ और नर्स अपने पास आए बीमार लोगों को पूरी तरह से ठीक करने का हर संभव प्रयास करता है । उनके ऊपर किसी भी तरह का बेबुनियाद आरोप लगाना समाज हित में नहीं है।
सम्मानित सभी सिस्टर लोगों ने राजेंद्र नगराले का दिल से आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्टीफन नाडार, दिनश भोईर, प्रमोद केंजले, अंकुश साठे, अशोक ठाकरे ने अपना विशेष सहयोग किया।
- कपिलदेव खरवार
मुंबई (महाराष्ट्र)
