परशुराम प्रकटोत्सव पर व्याख्यान आयोजित
https://www.zeromilepress.com/2021/05/blog-post_96.html?m=0
नागपुर। आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा भगवान श्री परशुराम के प्रकटोत्सव के अवसर पर, 'राष्ट्र एवं समाज हित के निमित्त : विश्व बाहु परशुराम जी', विषय पर श्री रमेश शर्मा जी का व्याख्यान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम फेसबुक लाइव के माध्यम किया गया। देश विदेश के 100 से अधिक लोगों ने व्याख्यान को बड़े चाव से सुना।
ब्याख्यान में भगवान परशुराम जी के जीवन से संबंधित बहुत ही रोचक प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया। भगवान परशुराम ने ही श्रीयंत्र एवं श्री सूक्तम की स्थापना की है। शर्मा जी ने जानकारी प्रदान की कि हमारे यहाँ 21 शिवलिंग थे जो अब देश काल परिस्थितियों के साथ कम होते होते बारह रह गए।अमरनाथ की स्थापना का प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया।
आपने बताया कि भगवान परशुराम का जीवन यह संदेश देता है कि व्यक्ति एवं समाज को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए शस्त्र एवं शास्त्र दोनों की ही आवश्यकता होती है। कार्यक्रम की सूत्रधार डॉ मीनू पाण्डेय नयन थीं।
