Loading...

वैक्सिन सेंटर के डॉक्टर ने पुरुष को बना दिया महिला !


सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो चला पता

नागपुर। महानगर पालिका के दवाखाने में डॉक्टर किस तरह की लापरवाही कर रहे हैं, इसका जीवंत प्रमाण देखने में आया है। 68 वर्षीय पत्रकार दिनेशकुमार श्रीवास्तव ने शहीद चौक के समीप मनपा के दाजी दवाखाना में विगत 9 मई को कोरोना की दूसरी वैक्सीन ली। 


जब बाद में सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो वे देखकर हैरान रह गये क्योंकि जेंडर के कॉलम में 'मेल' की जगह 'फीमेल' दर्ज किया गया था, जो कि वहां के डॉक्टर की लापरवाही है, जबकि उनके आधार कार्ड पर स्पष्ट शब्दों में 'मेल' अंकित है। 

अब वे इस सर्टिफिकेट का क्या करें और इस गलती को कहां व कैसे दुरुस्त करवाएं, यह समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने मनपा आयुक्त व महापौर से मांग की है की उक्त दवाखाने के डॉक्टर की इस लापरवाही की जांच की जाए व उसके द्वारा बनाये गए अन्य सभी सर्टिफिकेट की भी जांच की जाए।

समाचार 8680041420882832490
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list