अक्षय तृतीया के अवसर पर सरकारी अस्पताल के बाहर नारायण सेवा
https://www.zeromilepress.com/2021/05/blog-post_67.html
आनंद मार्ग प्रचारक संघ एवं आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था का उत्कृष्ट कार्य
नागपुर। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जहां हर कोई अपनी जान बचाने में लगा हुआ है। आज पूरी मानवता संकट में है, तब राष्टीय स्तर पर कार्यरत संस्था आनंद मार्ग प्रचारक संघ एवं आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर नागपुर के सरकारी अस्पताल के बाहर में नारायण सेवा की गई।
आनंद मार्ग प्रचारक संघ एवं आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था ने मरीजो के परिजनों को भोजन वितरित किया। दोनों संस्था द्वारा लॉकडाउन के बाद से ही अपनी जान जोखिम में डाल कर भोजन कार्य किया जा रहा है। संकट के इस दौर में लोगों को भोजन पहुंचाना, भीड़ भाड़ वाली जगह पर सैनिटाइजेशन करना एवं जिन मरीजों को ऑक्सिजन की जरूरत हो उन्हें ऑक्सिजन उपलब्ध करवाकर देने का कार्य संस्थाएं कर रही है।
कोरोना की दूसरी लहर में कई गरीब लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में बेड उपलब्ध नही हो पा रहे है। दवाई, ऑक्सीजन की कालाबाज़ारी व प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी फीस की वजह से आम आदमी मार रहा है ऐसे कठिन समय में संस्था द्वारा नियमित जरूरतमंदों को खिचड़ी, दलिया, सलाद तथा सात्विक भोजन जैसे पौस्टिक आहार दिया जा रहा है।
भोजन वितरित करते का कार्य आचार्य शिवात्मानंद अवधूत, श्रीमती ज्योति द्विवेदी, कौशिकी द्विवेदी एवं संस्था के अन्य कार्यकर्ताओ द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर रामअवतार अग्रवाल, नरेश निमजे इनका सहयोग मिला।

