गांव में महामारी से सुरक्षित करना मेरी प्राथमिकता : सरपंच दुर्गा चिखले
सरपंच के उत्कृष्ट कार्यों को मिल रही सराहना
नागपुर। जिले के काटोल तहसील में मेंढेपठार (बाजार) गांव की सरपंच दुर्गाताई चंद्रशेखर चिखले ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मेंढेपठार के हर नागरिक को कोविड - 19 महामारी में सुरक्षित करना और उनकी जान बचाने के लिए प्रयास करना यही मेरी प्राथमिकता है। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज तक 45 वर्ष से जादा आयु के सभी लोगों को कोविशिल्ड टीके का पहिला डोज 100 प्रतिशत नागरिकों को दिया है।
नागपुर जिले में 100 प्रतिशत टीकाकरण होनेवाला मेंढेपठार (बा.) यह गांव पहला मान मिला है और 98 लोगों का दूसरा डोज पुरा हुआ है।बचे हुए सभी नागरिकों को 15 दिन में टीकाकरण का दूसरा डोज पूरा करने का लक्ष रखा है। प्रशासन के जानकारी अनुसार 18 ते 44 वर्ष के लोगों को टीकाकरण करने के लिए सूचित किया गया है। जिसके कारण पूरे गांव में सभी लोगों को टीकाकरण होकर सुरक्षित करने का प्रयास सुरु है। गांव में सभी लोगों का पंजीकरण करके टीका लेने के लिए प्रेरित किया।
इसके लिए सरपंच दुर्गाताई ने हर घर घर जाकर टीकाकरण के बारे मे नागरिकों को उपयुक्त सलाह दी। उनका समुपदेशन किया, उनको समझाकर बताया, जरूरत पडने पर पुलिस की सहायता ली। इतना ही नहीं तो हर दो दिन बाद गांव में दवंडी देकर, लाऊड स्पीकर के माध्यम से, बॅनर के माध्यम से जनजागृती की, गांव में सैनिटाइजर, साबुन, मास्क बाटे, सोडियम हायपोक्लोराइड की फवारणी की, गांव मे गुरुवार को भरणे वाला साप्ताहिक बाजार बंद किया। जीवनावश्यक चीजो की दुकानों के अलावा बाकी सभी दुकाने बंद की।
गांव में कोरोना के बढते प्रभाव को देखकर टेस्टिंग कॅम्प लगाकर अँटीजन और आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट की। पॉजिटिव्ह मरीजों को घर मे ही विलगीकरण किया गया। डॉक्टर, आरोग्य सेविका, अंगनवाडी सेविका, आरोग्य कर्मचारी, आशा वर्कर इनकी सहायता से मरीजों को दवाईयां दी। कुछ मरीजों को नागपुर और अमरावती में भर्ती करने के लिए सहायता की। सभी मरीज ठीक होकर अपने घर आ चुके है। कड़क नियम और सूचनाओं का पालन करने के लिए बताया गया। सभी धार्मिक कार्यक्रम रद्द किए गए। शादी 25 लोगों में घर मे ही करने के लिए बताया गया।
आज भी नियम और सूचनाओं का पालन सक्तीसे करने हेतु सरपंच दुर्गाताई चंद्रशेखर चिखले खुद और कर्मचारियों को साथ में लेकर घर घर जाकर कार्य कर रही है। गांव में अभी तक 6 बार टीकाकरण शिबिर का आयोजन किया गया। हर बार टिकाकरण केंद्र पर जा कर लोगों को प्रोत्साहित किया। वयस्क और बिमार लोगों को टिकाकरण केंद्र पर पहुँचाने के लिए व्हीलचेयर और खुद की गाड़ी का मुफ्त इस्तेमाल किया। इस परिणामवश मेंढे पठार (बा.) गांव 100 प्रतिशत टीकाकरण का पहिला डोज पूरा हो गया। दूसरे डोज का लसिकरण सुरु होकर मेरे गाँव के लोगों को सुरक्षित कैसा रखा जाए इनकी प्राथमिकता है।
इनके किये हुए कार्य की प्रशंसा पूर्व गृहमंत्री अनिलबाबू देशमुख ने खुद फोन करके की और इसी तरह काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्य में श्रीकांत उंबरकर उपविभागीय अधिकारी काटोल, महादेव आचरेकर पोलिस निरीक्षक काटोल, डॉ. शशांक व्यवहारे तालुका वैद्यकीय अधिकारी, संजय पाटिल गटविकास अधिकारी, डॉ. हर्षवर्धन मानेकर वैद्यकीय अधिकारी इन्होंने सहयोग और अभिनंदन किया। ग्रामसेवक, तलाठी, पोलिस पाटिल, संगणक परिचालक ने सहायता की और गांव के लोगों का सहयोग मिला।