Loading...

कोरोना में वैक्सीन के अलावा टेबलेट तथा कैप्सूल का शोध भी ज़रूरी : जोशी


नागपुर। शहर के पत्रकार आनंदमनोहर जोशी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जैसा की सभी बीमारियों के लिए गोली, कैप्सूल एवं लिक्विड ड्रग्स भी दिए जाते हैं. इसी तरह कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन के साथ साथ अब भविष्य मे अन्य तरल औषधियों की खोज की नितांत आवश्यकता है। इसके लिए भारत सरकार अभी से ही फार्मा कंपनियों के साथ वैज्ञानिकों को नई औषधियों के निर्माण के लिए उत्सहित करना चाहिए। 

जैसा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व में हाल ही में 2 प्रमुख वैक्सीन सम्पूर्ण विश्व के 54 देशों को दी गई। जिससे करोड़ों की जान बचाई भी गई। इसके लिए फार्मा शेक्षणिक संस्थान, आयुर्वेदिक संस्थान को भी पहल करनी होंगी। इतिहास गवाह है कि 100 वर्ष पहले की बीमारियों पर भी काबू पाया गया है। 

भारत के प्रमुख वैज्ञानिकों को अमेरिका, जर्मनी सहित सभी देशों से वापस बुलाकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को आधुनिक महान आत्मनिर्भार भारत बनाएं। इसके लिए भारत के शिक्षा मंत्रालय, योजना आयोग, मानव संसाधन, विज्ञान तथा औषधी मंत्रालयों की सहायता भी ज़रूरी है।

समाचार 5932007679275604982
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list