Loading...

माँ की दुवा कभी खाली नही जाती...


मदर डे स्पेशल


मां दुआओ का ख़ज़ाना है

दिया जन्म मुझे उसने 
बड़े लाडो से पाला है 
अंधेरी रात जीवन ये
रोशन वो उजाला है

मैं खामोशी हूं तो
बोलती ज़ुबान है मां
बिन उसके अधूरा में
मेरी तो जान है मां

एक शायर ने एक बात कही थी कि, "मेरी क़िस्मत लिखने का अधिकार मेरी मां को होता, तो मेरी किस्मत में एक भी गम नहीं होता।" वैसे भी कहा जाता हैं मां दूआओ का खजाना है। आध्यात्मिक जगत से लेकर एतिहासिक जगत तक मां किरदार मत्तवपुर्ण रहा है। 

मां शब्द से सभी की संवेदना जुडी रहती है। तभी तो हमारे देश को भारत माता की उपमा और पृथ्वी को धरती माता कहकर पुकारा है। जिस प्रकार मा सबकुछ देकर भी बदले में कुछ भी नहीं चाहती। वैसे ही नदिया, प्रकृति, हमें जीवन  देकर भी कुछ चाह नहीं रखती।इसीलिए हम नदियों को भी मां कहते है। मां शब्दजुड़ते ही ममता उमड़ आती है। तभी तो टेरेसा जी भारत आकर मदर टेरेसा बान गई।

बच्चा पैदा होने के पहले से जिस रिश्ते से जुड़ता है वो मां है।सभी रिश्तों में मां का रिश्ता इसलिए गहरा है क्योकि ९ महीने तक नाल से जुड़ा रहता है। मां बनने के साथ ही कई जिम्मेदारी निभानी पड़ती है।फिर मुझे एक शायर की बात याद आ रही है।

खुदा का काम था मोहब्बत करना, वो मा करने लगी
खुदा का काम था हिफाज़त करना, वो मां करने लगी
खुदा का काम था बरकत करना, वो मां करने लगी
उसके आंखों के आगे कोई पर्वत दीगर हो गया
मां को बनाकर, खुदा भी  बेरोजगार ही गया।

मां को आई, बेबे, अम्मा, अमी, मॉम से संबोधित किया जाता है, पर सभी की संवेदना एक जैसी है।
बड़े बड़े संत, महत्मा कहते है कि जिसने अपने मां बाप का काह मान लिया है, उनके आज्ञा में रहने लगे तो उन्हें ईश्वर ही उपासना करने की भी जरूरत नहीं है।जैसे कि आप जानते है की मां की सेवा करके अली , हाजी अली कहला सकता है।

श्रवनकुमार अपने माता पिता की सेवा करके एक आदर्श पुत्र कहलाए। भगत सिंह, शिवाजी, अपनी मां की शिक्षा की वजह से एक आदर्श जीवन जिए। इस कॉरॉना में भी हम सब सुरक्षित है, और जो स्वस्थ हो रहे है, इसकी भी एक वजह मां की दुआ ही है। क्योंकि सकारत्मक सोच की धनी मां होती है। इस मदर्स डे हम सब अपनी मां को इस जीवन और इस सफलता के लिए ,प्यार के लिए धन्यवाद कहे । बाद में miss u कहने से अच्छा है, आज with you  कह दे।               

लेखिका 
- निशा विनोद चावला, खामला, नागपुर
लेख 7091480172221231986
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list