Loading...

इमरोज़ आलम के गजल संग्रह 'सुलगते मौसम में' रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता है


'सुलगते मौसम में' इमरोज आलम (मुम्बई) द्वारा लिखा ग़ज़ल संग्रह है जिसमें इमरोज आलम ने ख़ास अंदाज़ में अपनी ग़ज़लों को सजाया है।

चमन में जाने की ज़िद छोड़ दे दीजिए 'आलम'

बहार आई है अबके सुलगते मौसम में बिल्कुल सही कहा है इमरोज आलम ने इस संग्रह में। इस ग़ज़ल संग्रह को खोलते ही मानो रंग बिरंगे फूलों का गुलदस्ता मिल गया हो। इस ग़ज़ल संग्रह के कवर पेज को डिज़ाइन किया है फिल्म लेखक निर्देशक संजय छैल साहब ने। इमरोज आलम के इस संग्रह में आपको एक से बढ़कर एक ग़ज़ल पढ़ने को मिलेगी। ग़ज़लें शेरो शायरी पढ़ने वालों को यह संग्रह ख़ूब भाएगा। देश प्रेम से शुरुआत हुई इस ग़ज़ल संग्रह में प्रेम, दर्द जैसे सभी रंगों से सजा यह संग्रह ख़ासा पसंद आने वाला है ग़ज़ल प्रेमियों को।  इस ग़ज़ल संग्रह में से कुछ आपको सामने रख रही हूँ जो मेरे दिल को छू गई और आपके दिलों तक भी जरूर पहुंचेगी। देशप्रेम से भरी इस शेऱ को पढ़ें -

बनाँएगे ज़मीं से आसमाँ तक गुलसिताँ अपना
सितारों सा नज़र आएगा फिर हिन्दोस्ताँ अपना
हमें बर्बाद करना इस कद़र आसान मत समझो
छुपा है  ज़र्रे ज़र्रे में  वतन के  पासबाँ अपना

इमरोज़ आलम ने जीवन से जुड़ी हर कड़ी को अपने गज़लों में सजाया है।

सरसराहट  से हवाओं की गिला करने लगे
ज़र्द पत्ते आँधियों में  इल्तिजा करने लगे*
पहला पत्थर मिल का तब सामने आया कहीं
पाँव के जब फूटते छाले सदा करने लगे

प्रेम, विरह से भरा यह संग्रह मानों हर वो एहसास कराता है जिसे हम कभी जीते हैं तो कभी भूलना चाहते हैं। हर लम्हा मानों आपको कुछ याद दिलाता हो।

जब मुसाफिर इश्क़ का घर से जुदा हो जाएगा
जंगलों  के  दरमियाँ भी रास्ता हो जाएगा

सरे  अरमाँ गंवा चुका अपने
क्या बचा है जो फिर से खोऊँ मैं

इमरोज़ आलम की  यह संग्रह "सुलगते मौसम में"  पढ़कर मानों हर रंग से रूबरू हो जाना है। यह संग्रह एक विशिष्ठ स्थान स्थापित करे। इमरोज़ आलम जी की कलम अनवरत सुंदर गति में चलती रहे। उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

मैं एक लम्हा हूँ ऐ जाँ गुज़र ना जाऊँ कहीं
मुझे समेट ले दिल में बिखर न जाऊँँ कहीं

इस संग्रह को पढ़ने के लिए संपर्क करें :
इमरोज़ आलम : 7039339864


- निक्की शर्मा 'रश्मि'

मुंबई, महाराष्ट्र

काव्य 8661358552711519218
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list